NEET Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
NEET Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून, 2025 को घोषित कर दिया है। इसके साथ ही मैरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड, कट-ऑफ और टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।


आपको बता दें कि इस साल नीट यूजी में राजस्थान के महेश कुमार (Mahesh Kumar) ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल किया है। टॉप 10 में केवल एक छात्रा, दिल्ली की अविका अग्रवाल, ने पांचवीं रैंक हासिल की है। इस साल की परीक्षा में कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 22,09,318 ने परीक्षा दी और 12,36,531 ने क्वालिफाई किया।

ये भी पढ़ेंः IIM: IIM से मैनेजमेंट करने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर!
नीट यूजी 2025 के टॉप 10 टॉपर्स
महेश कुमार (राजस्थान) – AIR 1, 99.9999547 पर्सेंटाइल
उत्कर्ष अवधिया (मध्य प्रदेश) – AIR 2, 99.9999095 पर्सेंटाइल
कृषंग जोशी (महाराष्ट्र) – AIR 3, 99.9998189 पर्सेंटाइल
मृणाल किशोर झा (दिल्ली) – AIR 4, 99.9998189 पर्सेंटाइल
अविका अग्रवाल (दिल्ली) – AIR 5, 99.9996832 पर्सेंटाइल
जेनिल विनोदभाई भयानी (गुजरात) – AIR 6
केशव मित्तल (पंजाब) – AIR 7
झा भव्य चिराग (गुजरात) – AIR 8
हर्ष केदावत (दिल्ली) – AIR 9
आरव अग्रवाल (महाराष्ट्र) – AIR 10
टॉप 5 फीमेल टॉपर्स
अविका अग्रवाल (दिल्ली) – AIR 5, 99.9996832 पर्सेंटाइल
आशी सिंह (दिल्ली) – AIR 12, 99.9994568 पर्सेंटाइल
बाधे सिद्धि मंजबापू (महाराष्ट्र) – AIR 26
तनिशा (राजस्थान) – AIR 29
ऊर्जा राजेश शाह (महाराष्ट्र) – AIR 31
नीट यूजी 2025: टॉप 5 राज्य (पासिंग परसेंटेज)
राजस्थान – 68.04%
चंडीगढ़ – 67.88%
दिल्ली – 65.91%
लक्षद्वीप – 65.25%
आंध्र प्रदेश – 63.47%
सबसे कम प्रदर्शन वाले राज्य
मेघालय – 43.45%
असम – 47.33%
त्रिपुरा – 47.27%
गोवा – 47.58%
जम्मू और कश्मीर – 48.68%
रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ेंः Cyber Fraud: कोरियर से सामान विदेश भेजने वाले हो जाएं सावधान!
कट-ऑफ और काउंसलिंग
NTA ने नीट यूजी 2025 के कट-ऑफ भी जारी किए हैं। जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 720-164 (50th पर्सेंटाइल), जनरल-PH के लिए 163-129 (45th पर्सेंटाइल), और OBC/SC/ST के लिए 163-129 (40th पर्सेंटाइल) है। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेजों में नीट एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, वैलिड फोटो आईडी, और कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) शामिल हैं।
