India Daily Live में पत्रकारों का क़त्लेआम! जानिए कितने गए?

TV दिल्ली NCR

नेशनल न्यूज़ चैनल इंडिया डेली लाइव(India Daily Live) में इन दिनों हड़कंप मचा है। टॉप मैनेजमेंट के ज्यादातर लोगों ने इस्तीफ़ा दे दिया है। मैनेजमेंट नए बॉस की तलाश में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नैशनल मीडिया में लंबे वक्त तक बतौर संपादक काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार, चैनल से जुड़ने जा रहे हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

वहीं दूसरी तरफ चैनल में लगातार छंटाई अभियान ज़ारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डिजिटल मिलाकर अभी तक 80 से ज्यादा पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आने वाले समय में ये आंकड़े बढ़ने के संकेत हैं। चैनल में लगातार छंटनी से अनिश्चितता का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक एंकर्स पर गाज़ गिरानी शुरू कर दी गई है। आसान सा फॉर्मूला लगाया जा रहा है। लगातार एंकर्स को ऑफ एयर किया जा रहा है। कुल मिलाकर 9 महीने पहले शुरू हुए चैनल में काम करने वाले पत्रकारों के लिए संकट के बादल उमड़ने लगे हैं।