Greater Noida में होगी नौकरी की भरमार, ये कंपनी करने जा रही है बड़ा निवेश
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में हायर अप्लायंसेज इंडिया (Haier Appliances India) ने 2024 से 2028 के बीच अपने ग्रेटर नोएडा प्लांट (Greater Noida Plant) में 1,000 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट की घोषणा की है। उद्घाटन के मौके पर ETRetail से बात करते हुए हायर अप्लायंसेज इंडिया के प्रेसिडेंट एनएस सतीश (President NS Satish) ने जानकारी दी कि कंपनी ने 200 करोड़ रुपये के इंजेक्शन मोल्डिंग प्लांट का उद्घाटन किया है, जिसमें बेहतर क्वॉलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक कॉम्पोनेंट्स का प्रोडक्शन होगा। साथ ही 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी अक्टूबर, 2025 तक चालू हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: गाजियाबाद में 6 KM लंबी आउटर रिंग रोड..जाम को कहेंगे गुड बाय

3,500 लोगों को मिलेगी नौकरी
सबसे बड़ा निवेश 700 करोड़ रुपये का होगा, जिससे नई एसी मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी (AC Manufacturing Facility) तैयार की जाएगी। इससे हायर की एनुअल एसी प्रोडक्शन कैपेसिटी 2.5 मिलियन यूनिट तक बढ़ेगी और इसी के साथ 2027 की शुरुआत तक कुल उत्पादन क्षमता 4 मिलियन यूनिट हो जाएगी। इससे फायदा यह होगा कि नोएडा की कंपनी में वर्कफोर्स दोगुना हो जाएगा, जिससे 3,500 नई नौकरियों का सृजन होगा। एनएस सतीश ने आगे बताया कि ग्रेटर नोएडा प्लांट में हमारी नई फेसिलिटीज का भूमि पूजन देश की मेक इन इंडिया पहल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
उद्घाटन समारोह में उपस्थित यूपी सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह फेसिलिटी राज्य की इकोनॉमिक ग्रोथ को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत को एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में सामने लाएगी। साल 2018 में हायर ने 3,069 करोड़ रुपये का इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के लिए यूपी सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया था। आपको बता दें किहायर पहले से ही ग्रेटर नोएडा प्लांट में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम खत्म करने वाले एक और यूटर्न पर काम शुरू
जानिए साल 2024 में इतनी हुई हायर इंडिया की कमाई
बात करें साल 2024 में हायर इंडिया की कमाई की तो 2024 में हायर इंडिया का रेवेन्यू 8,900 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2025 के लिए कंपनी ने 11,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है। कंपनी के लिए रेवेन्यू करने में सबसे ज्यादा योगदान 40-45 प्रतिशत रेफ्रिजरेटर का रहा। जिसके बाद एयर कंडीशनर का योगदान 20 प्रतिशत, वाशिंग मशीन और LED टीवी का योगदान 15-15 प्रतिशत रहा। डिमांड बढ़ने के साथ-साथ हायर का प्लान दक्षिण भारत में भी एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने का है जिससे वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
