MP News

MP News: वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेटरों को 25-25 लाख का इनाम, CM मोहन यादव ने किया सम्मान

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

कोच को भी मिलेगी इतनी राशि

MP News: मध्य प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों (Women Cricket Players) को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 (Blind Women’s T20 Cricket World Cup 2025) जीतने पर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सीएम हाउस में सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

Pic Social Media

मुख्यमंत्री से भेंट और सम्मान समारोह

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) से शनिवार को विजेता भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की, जिसमें से 10-10 लाख रुपये नगद और 15-15 लाख रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में होंगे।

कोचों को भी मिली प्रोत्साहन राशि

सीएम मोहन यादव ने महिला खिलाड़ियों के कोच सोनु गोलकर, ओमप्रकाश पाल और दीपक पाहड़े को भी एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों और कोचों को ट्रॉफी और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों के लिए शिक्षा और कोचिंग का प्रावधान

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश का नाम रोशन करने वाली इन तीनों खिलाड़ियों की आगामी पढ़ाई और कोचिंग की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार न केवल उनके खेल कौशल को सम्मान देने के लिए है, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव के 2 साल के नेतृत्व में बदली तस्वीर, एमपी में विकास को मिला नया आयाम

ऐतिहासिक जीत में मध्यप्रदेश की भागीदारी

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस टीम में मध्यप्रदेश की तीन प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल थीं। सुनीता सराठे (ऑलराउंडर) नर्मदापुरम, सुषमा पटेल दमोह और दुर्गा येवले (बैट्समेन और विकेटकीपर) बैतूल से हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

शानदार प्रदर्शन और बिना हारे टूर्नामेंट

कोलंबो में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने नेपाल को 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन तक ऑल आउट किया। जवाब में भारतीय टीम ने केवल 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा।

ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी में महिलाओं के लिए आर्थिक क्रांति, CM मोहन यादव की 5 प्रमुख योजनाएं बनातीं लखपति!

सीएम का संदेश

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश की खिलाड़ियों ने देश और राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार उनके खेल और भविष्य दोनों के लिए हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों और कोचों की उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह सफलता महिला खेल प्रतिभाओं के लिए नई मिसाल बनेगी।