Bihar

Bihar में गेंदा फूल की खेती पर अब मिलेगा 50 प्रतिशत सब्सिडी, CM नीतीश ने किसानों को दी बड़ी सौगात

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की है।

Bihar News: बिहार सरकार ने किसानों (Farmers) की आमदनी बढ़ाने और फूलों की खेती (Flower Farming) को बढ़ावा देने के लिए ‘फूल (गेंदा) विकास योजना’ शुरू की है। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के मार्गदर्शन में रबी सीजन 2025-26 में इस योजना के तहत 8 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस योजना से किसानों को गेंदा फूल की खेती पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी और पारंपरिक खेती से हटकर मुनाफे वाली फसलों की ओर रुख करने में मदद मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

गेंदा फूल की खेती में बढ़ा अवसर

गेंदा फूल (Marigold Flower) का इस्तेमाल सिर्फ मंदिरों और सजावट में नहीं, बल्कि दवाइयों और इत्र उद्योग में भी होता है। इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है, खासकर त्योहारों और शादी के मौसम में। सीएम नीतीश कुमार ने किसानों को यह अवसर देते हुए कहा कि गेंदा फूल की खेती में लागत कम और मुनाफा कई गुना ज्यादा है, जिससे किसानों की आमदनी में सीधा इजाफा होगा।

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

बिहार सरकार के उद्योग निदेशालय की जानकारी के अनुसार, गेंदा फूल की खेती पर प्रति हेक्टेयर 80 हजार रुपये की लागत मानी गई है। इस पर किसानों को 50 प्रतिशत यानी 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी दी जाएगी। योजना का लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा और यह राज्य के सभी 38 जिलों में लागू है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

किसान के पास जमीन का कागजात (एलपीसी और रसीद) होना जरूरी है। जिनके पास जमीन नहीं है, वे एग्रीमेंट के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। एक किसान न्यूनतम 0.1 हेक्टेयर और अधिकतम 2 हेक्टेयर तक योजना का लाभ ले सकता है। अगर जमीन किसी और के नाम है तो वंशावली के साथ आवेदन करना जरूरी होगा।

ये भी पढ़ेंः Patna: CM नीतीश ने किया विभागों का बंटवारा, अपने पास रखा ये मंत्रालय

आवेदन प्रक्रिया और ऑनलाइन सुविधा

जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे https://horticulture.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले डीबीटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद ‘फूल विकास योजना (राज्य योजना)’ के तहत फॉर्म भरना होगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरनी होंगी।

ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध

यदि कोई किसान ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है, तो वह ऑफलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकता है। इसके लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट या अपने जिले के कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Bihar: CM नीतीश कुमार की पहल, दिव्यांगों के लिए चलेगी स्पेशल बस सेवा

सीएम नीतीश कुमार की पहल से किसानों को मिलेगा फायदा

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की यह पहल किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर मुनाफे वाली फसलों की ओर प्रेरित करेगी। गेंदा फूल की खेती से न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि बिहार के कृषि क्षेत्र में भी नई उम्मीद जगेगी।