Bihar

Bihar News: जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये – CM नितीश कुमार

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मॉगी। मुख्यमंत्री ने दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुये रोजेदारों एवं आगंतुकों का स्वागत किया।

ये भी पढ़े: Patna News: गरीबों के रहने के लिए सरकार दे रही आशियाना

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्र्पक मंत्री महेश्वरी हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, बिहार विधान परिषद् के उप सभापति रामवचन राय, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद खालिद अनवर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: Bihar News: फिल्म शूटिंग का नया हॉटस्पॉट बना बिहार

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25