MP News: MP में गांवों के नाम बदलने की मुहिम जारी, CM मोहन यादव ने मंच से की बड़ी घोषणा
MP News: उत्तर प्रदेश की तरह ही अब मध्य प्रदेश में भी स्थान, गांवों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर से एमपी (MP) के देवास जिले के 54 गांवों के नाम बदलने का ऐलान किया। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गांवों और कस्बों के नाम बदलने का ऐलान पहली बार नहीं किया है, इससे पहले भी सीएम ने जनवरी में शाजापुर (Shajapur) के दौरे पर के दौरान 11 गांवों के नाम बदलने का ऐलान मंच से किया था। उससे पहले अपने गृह जिले उज्जैन में तीन गांवों के नाम बदल दिए थे।
ये भी पढ़ेंः MP: CM मोहन यादव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, महाकुंभ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

देवास (Dewas) जिले के पीपलरांवा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामलि होने पहुंचे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को देवास के बीजेपी जिलाध्यक्ष राय सिंह सैंधव ने गांवों के नाम बदलने की एक लिस्ट दी। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह करते हुए कहा यह जनभावना है कि इन गांवों के नाम बदले जाएं। इसपर सीएम ने मंच पर ही जिलाध्यक्ष सैंधव का प्रस्ताव स्वीकार किया और नाम बदलने का ऐलान कर दिया। इशके साथ ही कलेक्टर को इसकी प्रक्रिया पूरी करने को कहा। अब प्रशासनिक स्तर पर इन जगहों के नामों को बदला जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इन गांवों के बदल जाएंगे नाम
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को जिलाध्यक्ष ने वर्तमान नाम के साथ प्रस्तावित नाम भी लिख कर दिए। जैसे कि मुरादपुर का मुरलीपुर, शमशाबाद का श्यामपुर, इस्माइल खेड़ी का ईश्वरपुर, हैदरपुर का हीरापुर, अलीपुर का रामपुर, मिर्ज़ापुर का मीरापुर और नबीपुर का नयापुरा। जिलाध्यक्ष राय सिंह सैंधव ने कहा- सीएम (CM) के इस फैसले को गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करने और गौरवमय भारतीय संस्कृति को पुनः स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ेंः MP: CM मोहन यादव ने इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कही बड़ी बात, बोले-MP में रोजगार और निवेश का बंपर मौका
तो पेन अटकता है..
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गांवों के नाम बदलने की शुरुआत सीएम मोहन यादव ने उज्जैन (Ujjain) दौरे से की थी, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 3 गांव (मौलाना, गजनी खेड़ी और जहांगीरपुर) के नाम बदलने का ऐलान किया था। इस दौरान सीएम ने कहा था कि मौलाना गांव का नाम लिखो तो पेन अटकता है, इसलिए उन्होंने नाम बदलकर विक्रम नगर कर दिया।
