MP News: CM मोहन यादव का निर्देश, जाम में फंसे श्रद्धालुओं को मिलेगी हर जरूरी सुविधा
MP News: संगमनगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में हर दिन करोड़ों की संख्या में लोग स्नान कर रहे हैं। लोगों के इस अपार जनसैलाब के कारण मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में भी जाम की स्थिति है और बहुत सारे श्रद्धालु जाम में फंसे हुए हैं। इसको देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अहम बैठक बुलाई। सीएम की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए जिसमें रीवा, सतना कलेक्टर और एसपी, सीधी, आईजी शामिल हुए। इस बैठक में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने प्रयागराज (Prayagraj) जाने वाले श्रद्धालुओं के जाम में फंसे होने पर उन्हें भोजन, पानी और दूसरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः MP: CM मोहन यादव ने इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कही बड़ी बात, बोले-MP में रोजगार और निवेश का बंपर मौका
बैठक में मांगे गए सुझाव
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बैठक में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को भी बुलाया गया। उनसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए सुझाव मांगे गए हैं। इसके पहले सीएम ने ट्वीट के जरिए भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे। जिसके बाद सतना, रीवा के कलेक्टर और एसपी जाम वाली जगहों पर मुआयना लेने पहुंचे थे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
भोजन व्यवस्था की जाए-सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चित्रकूट में भी श्रद्धालुओं के रूकने और भोजन की उचित व्यवस्था की जाए। मैहर और दूसरे धार्मिक स्थलों पर जरुरी प्रबंधन किया जाए। साथ ही तुरंत एक कंट्रोल रूम बनाया जाए। जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम एक्टिव रहे। पूर्व में किए गए प्रबंध संतोषजनक रहे हैं, इसलिए महाकुंभ के पूर्ण होने तक ऐसी ही व्यवस्था जारी रखी जाए।
ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी के इस इलाके में बनेगा 9वां टाइगर रिजर्व, CM मोहन यादव ने कर दी बड़ी घोषणा
सीएम ने आम लोगों से भी की अपील
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर श्रद्धालुओं से अपील कि है कि प्रयागराज (Prayagraj) का जो क्षेत्र मध्यप्रदेश से लगा हुआ है, विशेष रूप से रीवांचल इलाका, यहां से दूसरे राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में महाकुंभ की तरफ जा रहे हैं। इसलिए वाहनों के आवागमन से सड़कों पर यातायात का कुछ दबाव बना हुआ है। मध्य प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन सभी श्रद्धालुओं के संपर्क में है। स्थिति सामान्य होने तक वे एक-दो दिन इस मार्ग से आगे बढ़ने से बचें। महाकुंभ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है, उससे व्यवस्थाओं को बनाने में चुनौतियां सामने आ रही हैं। इनसे निपटने के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है।
