Bihar

Bihar: कल्याण मंत्री द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये राज्यपाल एवं CM नितीश कुमार

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नेहरू पथ स्थित अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रवेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मोंगी।

ये भी पढ़े: Bihar: अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति मुकदमों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DGP विनय कुमार

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सूचना एवं जन सम्र्पक मंत्री महेश्वरी हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, विधान पार्षद रामवचन राय, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाछ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: Bihar News: अब पटना से वैशाली..फर्राटा भरेगी आपकी गाड़ी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25