MP News

MP News: मोहन सरकार ने किसानों के लिए किए महत्वपूर्ण कदम, CM मोहन यादव ने दी जानकारी

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों (Farmers) के साथ हर कदम पर खड़ी है। बीते महीनों में भारी बारिश, कीट प्रकोप और अतिवृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे हालात में सरकार ने राहत पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखी है।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि, बाढ़, कीट प्रकोप, जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति जैसी चुनौतियों के बावजूद सरकार ने किसानों को संबल प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

1802 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश के 23 लाख 81 हजार से अधिक प्रभावित किसानों को अब तक 1802 करोड़ रुपये की राहत राशि दी जा चुकी है। यह राशि आरबीसी 6(4) के तहत वितरित की गई है, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में दी गई 660.57 करोड़ रुपये की राहत राशि से करीब तीन गुना अधिक है। इस राशि ने किसानों को आर्थिक संकट से उबरने और फिर से खड़ा होने में महत्वपूर्ण मदद प्रदान की है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

किसानों के लिए सरकार के ठोस कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। हर जरूरतमंद किसान को त्वरित सहायता, सहयोग और समर्थन दिया जा रहा है। राहत राशि में हर साल बढ़ोतरी हो रही है। वित्त वर्ष 2021-22 में 1590.74 करोड़ रुपये, 2022-23 में 726.15 करोड़ रुपये और 2023-24 में 758.62 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की गई थी।

ये भी पढ़ेंः MP News: भाई दूज पर लाड़ली बहनों को CM मोहन यादव का तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

सिंचाई, ऋण, समर्थन मूल्य और बीमा में सरकार की पहल

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इनमें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी, बिजली की उपलब्धता, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, फसलों पर समर्थन मूल्य और फसल बीमा की राशि का समय पर हस्तांतरण शामिल है। इन प्रयासों से प्रदेश के किसानों में नया विश्वास और उम्मीद जागी है। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को हर संकट में सहारा मिले और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।