CM मोहन यादव बोले- ‘प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, यह अत्यंत हर्षित एवं गौरवान्वित करता है।’
MP News: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के माजिद हुसैन (Majid Husain) ने अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (AIR) में तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने बधाई दी है।
सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने अपने ‘X’ हैंडल पर माजिद को बधाई देते हुए लिखा, ‘जेईई एडवांस-2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया तीसरी रैंक अर्जित कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाले बुरहानपुर के माजिद हुसैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश के छोटे जिलों से भी हमारे युवा अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं, यह अत्यंत हर्षित एवं गौरवान्वित करता है।’
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने किया इंदौर मेट्रो का निरीक्षण, यात्रियों संग किया सफर, कहा- स्मार्ट और सुरक्षित है यात्रा

जेईई मेन्स में भी दिखाया था दम
माजिद हुसैन (Majid Husain) ने इससे पहले जेईई मेन्स 2025 में 99.99 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। अब जेईई एडवांस्ड में तीसरी रैंक हासिल कर उन्होंने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की है। इस उपलब्धि पर उनके स्कूल में माजिद का भव्य स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी में 4 IPS अफसरों पर गिरी गाज, जानिए CM मोहन यादव के सख्त कदम की असली वजह
कोटा के रजित गुप्ता बने टॉपर
जेईई एडवांस्ड 2025 में कोटा के रजित गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर सक्षम जिंदल रहे। तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के माजिद हुसैन ने कब्जा जमाया है।

