हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा खरड़ बिजली कार्यालय की अचानक चैकिंग
बिजली मंत्री द्वारा जे.ई. खरड़ को चार्जशीट करने के आदेश
प्रदेश वासी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9501200200 पर कर सकते हैं दर्ज
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है। यह जानकारी पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा दी गई।
ये भी पढ़ें: Punjab: 350वें शहीदी दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी, CM मान ने चंडीगढ़ में हाई लेवल बैठक में दिए अहम निर्देश

आज यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहाली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार करने संबंधी मामला पत्रकारों के ध्यान में लाने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए हरभजन सिंह ईटीओ ने खरड़ बिजली कार्यालय की अचानक चैकिंग की और वहां विभिन्न कामों से संबंधित आए हुए उपभोक्ताओं से बिजली कार्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की।
अपने इस अचानक दौरे के दौरान उन्होंने कार्यालय के रिकॉर्ड की भी जांच की, जिसमें कुछ अनियमितताएं सामने आईं। उन्होंने जे.ई. खरड़ जितेंद्र सिंह की बदली करने के साथ-साथ चार्जशीट करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने एस.डी.ओ. खरड़ को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: Punjab: गुरदासपुर पुलिस ने जासूसी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 संदिग्ध गिरफ्तार
बिजली मंत्री ने कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंजाब वासियों से अपील की कि वे बिजली विभाग में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9501200200 पर दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रदेश वासी मुझे बिजली विभाग के भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत भेजेगा तो उसमें मैं 24 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करूंगा।
