Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी का बड़ा फैसला, शहीद आश्रितों को 50 लाख और सरकारी नौकरी का तोहफा

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी ने निभाया वादा, शहीदों के परिवारों को मिलेगी राहत

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही, शहीदों के परिवार (Families of Martyrs) के एक सदस्य को राज्य में सरकारी नौकरी (Government Jobs) देने का भी फैसला किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन ने 2 जून 2025 को शासनादेश जारी कर दिया है।

Pic Social Media

मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी

पिछले साल 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की घोषणा की थी। इस घोषणा को अमल में लाते हुए, उत्तराखंड शासन ने सोमवार को सैनिक कल्याण अनुभाग के स्तर से शासनादेश जारी किया। इसके तहत यह राशि 26 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। साथ ही, शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित करने का भी प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: मानसून 2025 की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, CM धामी ने किया उद्घाटन

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड न केवल देवभूमि है, बल्कि वीर भूमि भी है। हमारे सैनिकों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिनमें वन रैंक-वन पेंशन, नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण, रक्षा बजट में वृद्धि, और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने किया ‘वात्सलय गंगा आश्रय आश्रम’ का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा के कार्यों की सराहना

सीएम धामी (CM Dhami) ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शहीदों के आश्रितों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।