Punjab News: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से बेघर हुए परिवारों को रविवार को नई उम्मीद मिली, जब मशहूर संगीत कलाकार Badshah ने Sikh Aid Foundation के सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों को पक्के घरों की चाबियां सौंपीं।

अजनाला में आयोजित कार्यक्रम में बादशाह खुद मौजूद रहे और लाभार्थी परिवारों से मुलाकात कर उन्हें नए घरों की चाबियां सौंपीं। इस दौरान स्थानीय लोग, स्वयंसेवक और राहत कार्यों से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
पिछले मानसून में आई अभूतपूर्व बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों में भारी तबाही मचाई थी। हजारों परिवारों के घर, खेती और आजीविका पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। शुरुआती राहत में खाने-पीने और इलाज की व्यवस्था तो हो गई, लेकिन स्थायी छत की कमी सबसे बड़ी चिंता बनी रही।

इस पहल के तहत उन परिवारों को पूरी तरह बने पक्के घर दिए गए, जिन्होंने बाढ़ में सब कुछ खो दिया था। ये घर भविष्य की प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, ताकि परिवार सुरक्षित जीवन शुरू कर सकें।
कार्यक्रम में बोलते हुए बादशाह ने कहा, “पंजाब ने मुझे पहचान दी है। जब यहां के लोग मुश्किल में हों, तो उनके साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी बनती है। ये घर सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं हैं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और नई शुरुआत का प्रतीक हैं।”
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, 1,568 एएनएम और स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती को दी मंजूरी
घर पाने वाले एक लाभार्थी ने कहा, “बाढ़ के बाद हमें लगा था कि सब खत्म हो गया। अब बच्चों के सिर पर छत है और जिंदगी फिर से शुरू हो सकती है।”

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एक अन्य लाभार्थी ने कहा, “यह सिर्फ घर नहीं, हमारे आत्मसम्मान की वापसी है।”
सिख एड फाउंडेशन के साथ मिलकर इस पहल को स्थानीय स्तर पर लागू किया गया, ताकि मदद सही और सबसे ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके। आयोजकों ने कहा कि यह प्रयास दिखाता है कि आपदा के बाद सिर्फ राहत नहीं, बल्कि पुनर्वास भी उतना ही जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: आने वाले वर्षों में पंजाब बनेगा विमानन उद्योग का केंद्र: CM Bhagwant Mann
बादशाह ने आगे भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहने का भरोसा जताया और अन्य लोगों से भी आगे आकर पुनर्निर्माण में योगदान देने की अपील की।
