MP News

MP News: मध्य प्रदेश के लोगों को CM मोहन यादव की सौगात, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की हुई शुरुआत

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश में दौड़ेंगी मेडिकल मोबाइल यूनिट, CM मोहन यादव ने शुरू की यह योजना

MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दे दी है। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने पीएम जनमन योजना (PM Janman Yojana) के तहत मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 21 जिलों के 87 विकास खंडों के लिए 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट (Mobile Medical Unit) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। झंडी दिखाई, जिसका उद्देश्य राज्य के दूरदराज और पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। आपको बता दें कि प्रदेश के दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए पीएम जनमन के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) सेवा की शुरुआत हुई।

ये भी पढे़ंः MP News: उज्जैन के 3 गांवों का CM मोहन यादव ने बदला नाम, मौलाना अब कहलाएगा विक्रम नगर

लाखों नागरिकों को होगा लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस पहल से 21 जिलों के 87 विकास खंडों के लाखों नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। 1268 गांवों की लगभग 3.12 लाख आबादी को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। यह वाहन जीपीएस से लैस हैं और इसमें आधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें लगाई गई हैं, जिनमें सक्शन मशीन, कान की जांच, एक्स-रे मशीन, स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि शामिल हैं। बयान में आगे कहा गया है कि मोबाइल मेडिकल यूनिट महीने में 24 दिन गांवों का दौरा करेगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने लटेरी को दिए ढ़ेरों सौगात, इन योजनाओं से बदलेगी सूरत

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने भोपाल में सीएम हाउस के समत्व भवन में पीएम जनमन योजना के तहत 21 जिलों के लिए 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन दूरदराज के क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार करके रोकथाम के लिए वरदान साबित होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम मोहन यादव ने पोस्ट में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई पीएम जनमन योजना ने देश भर में विशेष रूप से पिछड़े आदिवासी लोगों के कल्याण को सुनिश्चित किया है। इसी क्रम में हम मध्य प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करके विशेष रूप से पिछड़े आदिवासी लोगों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।