MP News: चंबल का औद्योगिक विकास प्रदेश के लिए गर्व की बात: CM मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंबल (Chambal) क्षेत्र को लोगों को बड़ी सौगात दे दिए हैं। आपको बता दें कि चंबल क्षेत्र अब औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने को पूरी तरह से तैयार है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भिंड (Bhind) जिले के मालनपुर में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (Elixer Industries Private Limited) की आधुनिक मेगा इकाई का भूमि-पूजन किया। इस परियोजना में करीब 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है, जो चंबल क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
ये भी पढे़ंः MP News: उज्जैन के किसानों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, सिंचाई के लिए अब नहीं होगी पानी की कमी
इस दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास (Industrial Development) का जो सपना देखा है, चंबल क्षेत्र उसमें सुनहरा अध्याय लिख रहा है। चंबल की जमीन उपजाऊ है, कमाऊ है, साथ ही टिकाऊ भी है। चंबल जैसा टिकाऊ जज्बा और कहीं देखने को नहीं मिलता है। यहां की मिट्टी में वह जज्बा है जो विकास के नए आयाम गढ़ सकता है।
सीएम डॉ. यादव (CM Dr. Yadav) ने आगे कहा कि कहा कि चंबल अब विकास के नाम से पहचाना जाता है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच और प्रदेश सरकार के संकल्प के कारण अनेक औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत हुई है। इन औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने से बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एलिक्सर इंडस्ट्रीज की यह मेगा इकाई मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड और अन्य मूल्य-वर्धित उत्पादों के निर्माण के लिए समर्पित होगी। इस परियोजना से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि कृषि-आधारित उद्योगों और हरित पर्यावरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: MP के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मोहन यादव ने की 2.5 लाख भर्तियों की घोषणा

सीएम मोहन यादव ने नये उद्योगपतियों से किया संवाद
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये पूरा प्रयास किया जा रहा है। इन्वेस्टर्स समिट और रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव से न केवल देश बल्कि विदेशों से भी इन्वेस्टर्स को आमंत्रित करने का काम किया गया है, जिसके सार्थक परिणाम भी परिलक्षित हो रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अनेक औद्योगिक इकाइयां लगाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर रेडीमेड पार्क से अमित जैन, मोहित शिवहरे, हर्षित बंसल एवं संजय खण्डेलवाल से नई इकाइयों के संचालन के विषय में चर्चा की। उन्होंने सभी को नई इकाई प्रारंभ करने पर बधाई दी। सीएम ने कहा कि नई इकाईयों के माध्यम से बेहतर कार्य कर प्रदेश के विकास में भागीदार बनें और जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।
मंत्री प्रहलाद पटेल ने कही ये बात
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस दौरान कहा कि चंबल क्षेत्र का औद्योगिक विकास प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मालनपुर में स्थापित हो रही यह इकाई चंबल के विकास में एक नया अध्याय लिखेगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम मोहन यादव को चंबल क्षेत्र के विकास के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज हो रही है, जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सकेगा।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। सीएम मोहन यादव ने नवीन उद्योगपतियों के साथ वर्चुअल संवाद कर उन्हें नई इकाइयों के संचालन के लिए बधाई दी और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। चंबल क्षेत्र में यह मेगा परियोजना न केवल आर्थिक विकास को रफ्तार देगी, बल्कि यहां के युवाओं के लिए नए अवसर भी लाएगी। मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से चंबल अब विकास की नई पहचान बन रहा है।
