MP News: MP के 3 गांवो का बदल गया नाम, CM मोहन यादव ने की गांवों के नाम बदलने की घोषणा की
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने उज्जैन (Ujjain) जिले के तीन गांवों के नाम बदल दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि गजनीखेड़ी पंचायत का नाम अब चामुंडा माता (Chamunda Mata) गांव होगा। वहीं जहांगीरपुर अब जगदीशपुर और मौलाना गांव (Maulana Village) अब विक्रम नगर के नाम से जाना जाएगा।
ये भी पढ़ेंः MP: मध्य प्रदेश के गांवों की बदल जाएगी सूरत, मोहन यादव सरकार 827 वनग्राम को बनाएगी राजस्व ग्राम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि मौलाना बोलने और लिखने में सही नहीं लगता है, इसलिए अब मौलाना विक्रम नगर के नाम से जाना जाएगा। एक समारोह को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि गांवों और कस्बों का नाम जनभावनाओं को ध्यान में रखकर रखा जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने उज्जैन जिले के बड़नगर में सीएम राइज स्कूल भवन का लोकार्पण के साथ उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किए। साथ ही 3500 करोड़ की लागत से बड़नगर में औद्योगिक इकाई और फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार निवेशकों के प्रस्ताव आ रहे हैं। अभी तक 4 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे 3 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने वाला है।
ये भी पढ़ेंः MP के किसानों के लिए राहत भरी खबर, CM मोहन यादव ने कर दी बड़ी घोषणा
आपको बता दें सीएम मोहन यादव उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय पहुंचे। वह यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत व्यावसायिक पाठ्यक्रम डेयरी टेक्नोलॉजी के संदर्भ में आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए।
अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा इस स्कूल का नाम
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) के पूर्व छात्र थे। इसलिए स्कूल का नाम वाजपेयी जी के नाम परही रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री जोशी ने इस दौरान कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने सीएम राइज स्कूल की अवधारणा पर काम करके शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसा निवेश किसी अन्य राज्य में नहीं देखा गया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
40 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा तैयार
आपको बता दें कि उज्जैन के बड़नगर में ‘सीएम राइज स्कूल’ का निर्माण 40 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री जोशी ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
