MP News

MP News: बुंदेलखंड को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, लांच नदी परियोजना समेत अनेक योजनाओं को मिली हरी झंडी

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

बोले- केन-बेतवा लिंक बदलेगा क्षेत्र का भविष्य

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने सागर जिले के बण्डा में जनता को बड़ी खुशखबरी दी। लंबे समय से प्रतीक्षित लांच नदी परियोजना (Launch River Project) को तत्काल स्वीकृति दे दी गई। साथ ही केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) को तेजी से आगे बढ़ाने का आश्वासन देते हुए सीएम ने कहा कि इससे बुंदेलखंड का हर खेत पानी से लबरेज हो जाएगा और क्षेत्र की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।

केन-बेतवा लिंक से बदलेगा बुंदेलखंड का भाग्य

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड में समृद्धि आएगी। उन्होंने किसानों से भावुक अपील की कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर न बेचें क्योंकि अब उनके खेतों में पानी आने वाला है। डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि किसानों का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मध्य प्रदेश बनेगा दूध उत्पादन में नंबर-1

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने महत्वाकांक्षी घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को जल्द ही देश में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अव्वल बनाया जाएगा। इसके लिए 25 गायों वाली गौशाला शुरू करने पर 40 लाख तक के खर्च में 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाएगा।

Pic Social Media

सांदीपनि विद्यालय का भव्य लोकार्पण

बण्डा में 31 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालय भवन का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। सीएम डॉ. यादव ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विजन का हिस्सा बताया और कहा कि गरीब बच्चों को भी अब उच्च स्तरीय शिक्षा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा ही प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने ग्रीनको की हाईटेक तकनीक देखी, कहा- MP बनेगा ग्रीन एनर्जी हब

50.65 करोड़ के 16 कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

कार्यक्रम में सीएम ने एक साथ 50.65 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शाहगढ़ में नया सिविल अस्पताल, बण्डा में आधुनिक स्टेडियम, पोस्टमार्टम हाउस और राखसी, चकेरी, विनेयका में भवन विहीन स्कूलों के लिए नए भवन बनाने की घोषणा की।

गीता जयंती का भव्य आयोजन, हर निकाय में बनेगा गीता भवन

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 1 दिसंबर से पूरे प्रदेश में गीता जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सभी नगरीय निकायों में गीता भवन और हर जनपद पंचायत में वृंदावन ग्राम व गीता भवन बनाए जाएंगे। यह कदम सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, जानें कहां बनेगा नया वाटर पार्क और सेंचुरी?

सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) की इन घोषणाओं और कार्यों से साफ है कि बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह संकल्पित है। जनता में भारी उत्साह देखा गया और कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति इसका जीता-जागता सबूत है।