MP News: CM मोहन यादव बोले, नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण से किया था इनकार
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर से विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) धार जिले के कुक्षी में जाने के लिए इंदौर विमानतल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने तो इस देश की आजादी के संघर्ष के साथ-साथ हमारे पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) का जीर्णोद्धार किया। तब राहुल गांधी के पूर्वज नेहरू को इसके लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया था और उन्होंने आने से इंकार कर दिया था। सीएम ने कहा कि दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है, गांधी परिवार आज भी राम मंदिर (Ram Mandir) के दर्शन करने से बच रहा है। वर्ग विशेष और वोट के चक्कर में एक बड़े वर्ग को नाराज करते हो, लेकिन जनता आपकी तरफ देखती है और फिर जवाब देती है। कांग्रेस अब सरदार पटेल (Sardar Patel) के सिद्धांतों पर चलना चाहती है तो देर से ही सही दुरुस्त आई है।
ये भी पढ़ेंः MP News: मध्य प्रदेश के 4 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में सबका साथ -सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर हमारी सरकारें देश भर में जनता की सेवा कर रही हैं, जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां विकास की गंगा बह रही है।
ये भी पढ़ेंः MP News: MP में डेयरी क्रांति की तैयारी, CM मोहन यादव बोले, पशुपालकों की आय होगी दोगुनी
पश्चिम बंगाल की हिंसा पर बोले मुख्यमंत्री
बंगाल में हो रहे आंदोलनों के सवाल पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने वक्फ कानून का विरोध किया, उनके वहां ही क्यों आग लगी है। इससे कांग्रेस की साजिश बेनकाब होती है। सीएम ने कहा कि हम कह रहे थे कि यह गरीब मुसलमानो के हक की लड़ाई थी , इसलिए पूरे देश के मुस्लिम समाज ने इन विसंगतियों को जाना पहचाना। उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस (Congress) और उनके सहयोगी दल ममता बनर्जी सहित सभी लोग माफी मांगेंगे। वक़्फ की भावना समझ कर समाज के खासकर ग़रीब , कमजोर तबके के मुसलमान भाइयो के साथ न्याय में साथ देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ग विशेष के वोटों के चक्कर में बहुसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय करने का काम किया है।
