Traffic Advisory

Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा के लोग जल्दी से ये खबर पढ़िए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर

Traffic Advisory: अगर आप भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रहते हैं और कहीं बाहर जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित सम्राट मिहिर भोज पार्क में 28 फरवरी से 2 मार्च तक पुष्पोत्सव-2025 (Pushpotsav-2025) का आयोजन होगा। इस दौरान वाहनों के लिए रास्तों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही लोगों को पार्किंग की विशेष व्यवस्था मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीड़ की अधिकता होने के कारण रूट डायवर्जन (Route Diversion) किया जाएगा।
ये भी पढे़ंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी के एक फ्लैट में आग से हड़कंप

Pic Social Media

सेक्टर अल्फा गोलचक्कर से अवधग्रीन गोलचक्कर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को सेक्टर अल्फा कार्मिश्यल गोलचक्कर से जगत फार्म गोलचक्कर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन जगत फार्म से रामपुर गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे। विप्रो गोलचक्कर से सेक्टर डेल्टा-1 गोलचक्कर होते हुए सेक्टर अल्फा कॉर्मशियल गोलचक्कर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को विप्रो गोलचक्कर (Wipro Roundabout) से डेल्टा दो गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन विश्व भारती-जगत फार्म गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।
वहीं हल्के वाहनों को सम्राट मिहिर भोज पार्क के सामने ट्रैफिक की अधिकता और भीड़ ज्यादा होने के कारण अल्फा कॉर्मशियल गोलचक्कर से अवधग्रीन गोलचक्कर होकर डेल्टा एक गोलचक्कर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को अवधग्रीन गोलचक्कर से रेयान स्कूल गोलचक्कर की ओर डायवर्ट कर भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही डेल्टा एक गोलचक्कर से अल्फा कॉर्मशियल गोलचक्कर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डेल्टा एक से लेबर चौक गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए कहां है पार्किंग की सुविधा

मुख्य पार्किंग व्यवस्था में वीवीआईपी-वीआईपी पार्किंग सम्राट मिहिर भोज पार्क गेट नंबर 1 के बाएं परिसर में बनाई गई है। मीडियाकर्मियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सम्राट मिहिर भोज पार्क गेट नंबर 1 के बाएं तरफ वीवीआईपी से आगे बनाई गई है। आगंतुकों के वाहन गेट नंबर 1 के बाएं और दाएं तरफ बनाई गई पार्किंग में खड़े होंगे। इसके साथ ही दूसरी पार्किंग में आगंतुकों के वाहन पार्क के सामने सार्वजनिक शौचालय के पास बनी सर्विस रोड पर खड़े होंगे। वाहनों की क्षमता पूर्ण होने पर आगंतुकों के वाईएमसीए परिसर के अंदर पार्किंग बनाई गई है।

ये भी पढे़ंः Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में आख़िर हो क्या रहा है..देखिए वीडियो

जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) का ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। असुविधा उत्पन्न होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।