विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में होगा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ (‘Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह अभियान न केवल प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करता है, बल्कि पौधरोपण को व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव से भी जोड़ता है।
विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन’ पर केंद्रित रहेगी।
ये भी पढ़ेंः MP News: 3 श्रम कानूनों में होगा संशोधन, मोहन कैबिनेट ने दी मंजूरी; श्रमिकों को मिलेगा फायदा

कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. यादव (CM Dr. Yadav) एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन पोर्टल का लोकार्पण भी करेंगे। यह पोर्टल पर्यावरणीय निगरानी और योजना निर्माण में उपयोगी साबित होगा। साथ ही मुख्यमंत्री पीएचडी छात्रवृत्ति योजना और मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार का वितरण भी करेंगे।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री राज्य वेटलैंड प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए वेटलैंड एटलस का विमोचन भी करेंगे, जो प्रदेश के जलक्षेत्रों के संरक्षण और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करेगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: JEE एडवांस में MP के माजिद हुसैन ने हासिल की AIR-3 रैंक, CM मोहन यादव ने दी बधाई
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी, एप्को के कार्यपालक संचालक श्रीमन शुक्ला, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अच्युतानंद मिश्रा, पर्यावरण विशेषज्ञ, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
