सामाजिक विकास से लेकर डिजिटल टैलेंट और आधुनिक कोर्स पर होगा काम
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) द्वारा 3 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों का उद्देश्य राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देना, युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और उच्च शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देना है। पढ़िए पूरी खबर…
आपको बता दें कि पहला समझौता उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government), सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट के बीच सामाजिक विकास के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करने को लेकर हुआ। इस करार के तहत जल प्रबंधन, पोषण, टेलीमेडिसिन, ग्रामीण आजीविका और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में अगले 10 वर्षों तक साझेदारी में काम किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी का बड़ा फैसला, शहीद आश्रितों को 50 लाख और सरकारी नौकरी का तोहफा
दूसरा त्रिपक्षीय समझौता सेतु आयोग, उत्तराखंड के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, और नैस्कॉम/आईटी-आईटीईएस सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच हुआ। इसका उद्देश्य उत्तराखंड को तकनीकी क्षेत्र में देश का अग्रणी कौशल केंद्र बनाना है।

तीसरा समझौता वाधवानी फाउंडेशन के साथ किया गया, जिसके अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में अगले शैक्षणिक सत्र से रोजगारोन्मुखी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित कोर्स शैक्षणिक क्रेडिट के साथ शामिल किए जाएंगे। यह पहल आगामी तीन वर्षों में लगभग 1.20 लाख छात्रों को एआई आधारित व्यक्तित्व विकास और स्वरोजगार से जुड़े कौशलों में दक्ष बनाने में मदद करेगी।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand में भ्रष्टाचार पर CM धामी का सख्त एक्शन, हरिद्वार DM, SDM समेत 12 अधिकारी सस्पेंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इन समझौतों को राज्य के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को डिजिटल टैलेंट हब बनाने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
