मोटापा कैसे कम करें और वजन कम करने के घरेलू उपाय -जानें असरदार तथ्य

मोटापा कम करने, वजन घटाने और पेट कम करने के घरेलू उपाय

TOP स्टोरी Trending हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Motapa Kaise Kam Kare: आज के टाइम में तेजी से वेट बढ़ना (Weight Gain) एक आम समस्या बन गई है। वहीं बदलती जीवन चर्या, बिना समय खानपान, और शारीरिक गतिविधियों की कमी जैसे कारणों के चलते मोटापा (Motapa) लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग सोचते हैं कि मोटापा कैसे कम करें और इस सवाल का जवाब पाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। आज हम इस ब्लॉग में जानेंगे कि तेजी से मोटापा बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं और मोटापा कैसे कम करें?

Pic Social Media

क्या है मोटापा?

मोटापा (Motapa) तब होता है जब आपकी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है। यह स्थिति तब होती है, जब आप जितनी कैलोरी खाने से लेते हैं, बॉडी उतनी कैलोरी बर्न नहीं कर पाता। इसके कारण बॉडी में फैट के तौर पर एक्स्ट्रा कैलोरी जमा होने लगती है, जो आपकी बॉडी का वेट बढ़ा देता है।

क्यों बढ़ता है पेट का फैट?

पेट की चर्बी (Belly Fat) बढ़ने के बहुत से कारण हो सकते हैं। कई बार यह परेशानियां सिर्फ ज्यादा खाने या गलत खान-पान के कारण से नहीं होती, बल्कि हार्मोनल इम्बैलेंस, स्ट्रेस, लेस फिजिकल एक्टिविटी और बॉडी में सूजन जैसी समस्याओं से भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है। इन सभी वजहों को समझने के बाद, हमें सिर्फ डाइट पर नहीं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है।

भोजन को धीरे-धीरे खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health Experts) के मुताबिक धीरे भोजन और खाने को ठीक तरह से चबाकर खाने से आप ओवरईटिंग की आदत से बच सकते हैं। इसे आसान बनाने के लिए भोजन के अगले निवाले को तब तक तैयार न करें, जब तक आप पहले निवाले को ठीक तरह चबाकर खा न लें। इस तरह आप अपने भोजन की स्पीड को कम कर पाएंगे और ये आपको ओवरईटिंग से बचाने में मदद करेगा।

Pic Social Media

8 से 9 घंटे नींद लेना है जरूरी

नींद का अनहेल्दी स्नैकिंग और मोटापे (Motape) से भी डायरेक्ट कनेक्शन है। बता दें कि, पूरी नींद ना लेने से भूख का संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन अपना नियंत्रण खो देता है। जब आप पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो ये हार्मोन बढ़ जाता है और आपको भूख लगने का अहसास होता रहता है। इससे आप जरूरत से अधिक खाना खाने लगते हैं, जो टाइम के साथ आपके लिए समस्या बन जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप डेली 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें।

मोटापा कम करने के उपाय| प्रयोग करें ये घरेलू नुस्खे

नींबू और शहद

मोटापा (Motapa ) कम करने के लिए डेली सुबह एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ कर खाली पेट पीना चाहिए। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला पी सकते हैं।

दही

दही कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होती है और मोटापा (Motapa) को कम करने में मदद करती है। साथ ही यह बॉडी में प्रोटीन की मात्रा को भी मैनेज करती है। जो लोग अपना मोटापा कम करना चाहते हैं, वह नाश्ते में ये फाइबर और प्रोटीन युक्त दही को इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Health Heart: हार्ट बीट से पता करें कितना बीमार है आपका हार्ट?

उपमा

उपमा में उपस्थित सीमोलिना तत्व मोटापा (Motapa) को कंट्रोल करने में मदद करता है, साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें की उपमा को कम ऑयल में ही बनाएं।

दालचीनी का करें सेवन

दालचीनी (Cinnamon) में पाये जाने वाले गुणकारी तत्व बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और मोटापा (Motapa) कम करने में मददगार होते हैं। इसके लिए 200 एमएल पानी में 3-6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर उबालें। इसे हल्के गुनगुना होने पर छानकर एक चम्मच शहद मिला लें और रोज सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएं।

मूंग की दाल का चीला

मूंग की दाल के चीले में डाइजेस्टिव फाइबर के साथ ही प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है। यह नाश्ते के लिए बेहद ही हेल्दी विकल्प माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर मोटापा को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप अपने नाश्ते में मूंग की दाल के चीले को ऐड कर सकते हैं।

Pic Social Media

त्रिफला चूर्ण का करें सेवन

त्रिफला चूर्ण (Triphala Powder) बॉडी में जमा टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में सहायता करता है, जिससे मोटापा (Motapa) कम होने की प्रक्रिया काफी तेज होती है। इसके लिए रात में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को 200 एमएल पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे उबालकर, हल्के गुनगुना होने पर 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। कुछ दिनों में आपका मोटापा कम होता हुआ महसूस होगा।

मोटापा बढ़ने पर डॉक्टर से कब मिलें?

वैसे तो पूरे दिन वेट में उतार-चढ़ाव होना नॉर्मल बात है, लेकिन कभी-कभी अचानक वेट बढ़ना चिंताजनक है। अगर आपके दिन-प्रतिदिन के कामों में कोई परिवर्तन नहीं होता है, तो एक सप्ताह में 5 पाउंड या 24 घंटे में 2 से 3 पाउंड वेट बढ़ता है तो आप डॉक्टर से बात कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Android Phone: एंड्रॉयड फ़ोन का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी

डॉ. गैबेल (Dr. Gabel) के मुताबिक, ‘अगर आप बिना किसी कारण के मोटापा बढ़ने की वजह नहीं समझ पा रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें और विचार करें कि कोई गंभीर समस्या तो नहीं है।’