Maharashtra

Maharashtra: महाराष्ट्र की शादी में जहरीला खाना, बच्चे की मौत 600 से ज़्यादा बीमार

TOP स्टोरी Trending महाराष्ट्र
Spread the love

Maharashtra: महाराष्ट्र की शादी में भोजन करने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

Maharashtra News: महाराष्ट्र की शादी (Marriage) में भोजन करने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बता दें कि 600 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का शिकार हो गए, जबकि एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत होने की है। वहीं गंभीर हालत में 17 लोगों को अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव और आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।

Pic Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) जिले के कन्नड तालुका के अंबाला ठाकुरवाडी गांव में आदिवासी ठाकर समाज की 8 लड़कियों का सामूहिक शादी समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर अंबाला और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए थे। रात के भोज में सैकड़ों लोगों ने भोजन किया। शुरुआत में सब सामान्य रहा, लेकिन अगले दिन शनिवार सुबह से ही लोगों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत आने लगीं।

17 लोगों की हालत गंभीर

फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) की वजह से 8 वर्षीय सुरेश गुलाब मधे की मौत हो गई। वहीं 17 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ितों को तत्काल इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर के विभिन्न बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। कुछ का इलाज करंजखेड ग्रामीण अस्पताल और निजी अस्पतालों में भी जारी है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में चाव से समोसा खाने वाले ये खबर जरूर पढ़िये

गांव में मची अफरा-तफरी

शुक्रवार रात भोज के बाद से ही कुछ लोगों में फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के लक्षण दिखने लगे थे। धीरे-धीरे जब बीमारों की संख्या तेजी से बढ़ी तो गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ेंः Demat Account: नोएडा में डीमैट अकाउंट में सेंध लगाकर 5 लाख के शेयर किए ट्रांसफर

जांच के लिए खाने के नमूने भेजे गए

पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के सटीक कारण का पता लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) से मदद ली। भोज में परोसे गए खाने के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं और पीड़ितों का इलाज लगातार जारी है।