Greater Noida: समोसा खाने से पहले हैरान कर देने वाली यह खबर पढ़ लीजिए
Greater Noida: अगर आप भी समोसा बड़े ही चाव से खाते हैं तो यह पहले यह हैरान कर देने वाली खबर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की एक समोसा की दुकान से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के सेक्टर-10 स्थित एक नामी फूड चेन रेस्टोरेंट (Food Chain Restaurants) के समोसे में कॉकरोच निकला है। आरोप है कि एक सोसाइटी निवासी ने ऑनलाइन ऑर्डर (Online order) से समोसे मंगवाए थे। खाने के दौरान समोसा में एक कॉकरोच (Cockroaches) मिला। जिसकी शिकायत नामी फूड चेन और खाद्य विभाग (Food Department) से की है। वहीं, इस मामले को लेकर विभाग का कहना है कि अभी जानकारी नहीं मिली है। शिकायतकर्ता से संपर्क कर मामले की जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 7 हज़ार फ्लैट ख़रीदारों को बड़ी खुशखबरी
सोसाइटी के निवासियों के मुताबिक सेक्टर-10 की एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी (ATS Happy Trails Society) की मार्केट में एक नामी फूड चेन कंपनी का रेस्टोरेंट है। स्थानीय सोसाइटी के एक निवासी ने रेस्टोरेंट से ऑनलाइन समोसा मंगवाए थे। आरोप है कि एक समोसे के अंदर कॉकरोच मिला है। पीड़ित ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट में की, जिस पर रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी पीड़ित के घर पहुंचा।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी..यहां बनेगा 6 लेन एलिवेटेड रोड
पीड़ित ने समोसे के अंदर कॉकरोच (Cockroaches) दिखाया। इसका फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, लोगों का आरोप है कि नामी रेस्टोरेंट के खाने से कई बार शिकायत आ चुकी है। इसके बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहां पर साफ सफाई का भी बिलकुल ध्यान नहीं रखा जाता है। इसके बाद भी लाइसेंस देने पर सवाल उठाए है। वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। ऑनलाइन शिकायत की जानकारी मिली है। उस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
