A big gift for Sikh congregations, new train started for devotees

Punjab News: सिख श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हुजूर साहिब के लिए ट्रेन शुरू

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: सिख संगतों को बड़ा तोहफा मिला है। हजूर साहिब के लिए ट्रेन शुरू कर दी गई है। इस ट्रेन के चलने से सिख संगतों के साथ-साथ अन्य वर्गों में भी खुशी की लहर है। रेलगाड़ी को रवाना करने से पहले कैंट रेलवे स्टेशन पर अरदास की गई, भाजपा नेता राणा सोढ़ी ने सभी सिंह साहिबानों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और पूरा स्टेशन जो बोले सो नाहिल सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा।

इस दौरान एसजीपीसी ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी प्रबंध किया और राणा सोढ़ी ने रेलगाड़ी के चालक के साथ-साथ अन्य स्टाफ सदस्यों को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए राणा सोढी ने बताया कि फिरोजपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14622 हर शुक्रवार को दोपहर 1.25 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी, जो रविवार को सुबह 3.30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि हजूर साहिब-नांदेड़ एक्सप्रेस में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 1 जेनरेटर कार, 1 लगेज कार, 7 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच, 4 थर्ड एसी कोच, थर्ड एसी इकॉनोमिक कोच और 2 सेकंड एसी कोच होंगे।

उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के चलने से सिख श्रद्धालुओं के साथ-साथ श्री साईं बाबा और श्री श्रीगंगानापुर जाने वाले श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से फिरोजपुर को तोहफा है और प्रधानमंत्री ने हमेशा पंजाब की भलाई के लिए कद्म उठाए हैं। भाजपा नेता राणा सोढी ने बताया कि बुधवार 18 जून को हरिद्वार के लिए भी सीधी ट्रेन चलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने मोगा से दिल्ली तक चलने वाली मोगा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को बढ़ाकर अब फिरोजपुर से चलाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन अब सोमवार और शुक्रवार को फिरोजपुर से चलेगी, जिससे जिले के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह लंबे समय से बंद पड़ी फिरोजपुर-चंडीगढ़ ट्रेन भी जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में एसी कोच के साथ शुरू हो जाएगी। राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि उन्होंने यहां के लोगों की समस्याओं को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष उठाया था और रेल मंत्रालय ने उनकी मांगों को स्वीकार कर फिरोजपुर को बड़ी सौगात दी है।