Punjab News: पंजाब की मान सरकार ने 18 से 40 साल की महिलाओं लिए खास पहल की है। पंजाब सरकार के प्रयासों एवं डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट पूनमदीप कौर के निर्देशों के अनुसार बेरोजगार युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं वाणिज्य ब्यूरो फरीदकोट में 17 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्लेसमैंट कैंप लगाया जा रहा है।
इस प्लेसमैंट कैंप में स्काई अचीवर इंटरनैशनल कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिए जाने हैं। इस प्लेसमैंट कैंप में केवल लड़कियां ही भाग ले सकती हैं। यह जानकारी जिला रोजगार एवं वाणिज्य ब्यूरो अधिकारी गुरतेज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप में भाग लेने की योग्यता कम से कम 10वीं पास या स्नातक होनी चाहिए, आवेदक की आयु 18-40 वर्ष होनी चाहिए।
अधिकारी गुरतेज सिंह ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को फरीदकोट और बठिंडा में काम करने का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक, सभी मूल दस्तावेज व फोटोकॉपी होनी चाहिएं और कहा कि इच्छुक बेरोजगार उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों सहित 17-06-2025 को रोजगार कार्यालय में समय पर उपस्थित हों।
उन्होंने कहा कि फरीदकोट जिले के बेरोजगार उम्मीदवार जिला रोजगार एवं वाणिज्य ब्यूरो, तलवंडी रोड, नजदीक संधू पैलेस, रैड क्रॉस भवन की पहली मंजिल, फरीदकोट के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर आकर अपना नाम पंजाब सरकार के पोर्टल www.pgrkam.com पर दर्ज करवाएं तथा व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टैलीग्राम आदि को फॉलो करें ताकि उन्हें रोजगार कैंप/स्वरोजगार व कौशल कोर्स व अन्य जानकारी समय पर मिल सके। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के हैल्पलाइन नंबर 99883-50193 पर संपर्क किया जा सकता है।
