Punjab News: पंजाब में संपत्ति रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा पारदर्शी और सरल हो गई है।
Punjab News: पंजाब में संपत्ति रजिस्ट्री (Property Registry) की प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा पारदर्शी और सरल हो गई है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोमवार को ‘ईजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ (Easy Registration System) की औपचारिक शुरुआत कर दी, जिसकी पहल मोहाली (Mohali) से की गई। इस डिजिटल सिस्टम का उद्देश्य राज्य भर में रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। पढ़िए पूरी खबर…
क्या है ‘ईजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम’?
ईजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम (Easy Registration System) एक तकनीक आधारित पहल है, जिसका मकसद संपत्ति पंजीकरण को डिजिटल माध्यम से सुगम बनाना है। इस सिस्टम के तहत रजिस्ट्री से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं अब ऑनलाइन होंगी। दस्तावेजों की जांच, सबमिशन और ट्रैकिंग सब कुछ डिजिटल रूप से किया जाएगा, जिससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: सीमा की सुरक्षा के लिए केंद्र से मांगे 50 ड्रोन जैमर: CM Mann
भ्रष्टाचार और देरी से निपटने के लिए अहम कदम
सीएम मान ने कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। राज्यभर में किए गए सर्वे में यह सामने आया कि 180 रजिस्ट्रेशन लोकेशनों में से सिर्फ 3 स्थानों पर ही सीसीटीवी कैमरे प्रभावी ढंग से काम कर रहे थे। ऐसे में गड़बड़ियों को रोकने और जवाबदेही तय करने के लिए यह नई प्रणाली लागू की गई है।
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि कोई भी नागरिक रजिस्ट्री जैसी जरूरी सेवा के लिए परेशानी न उठाए। अब हर प्रक्रिया डिजिटल होगी और हर कदम पर निगरानी रखी जाएगी।’
नई प्रणाली के लाभ
डिजिटल डॉक्युमेंट सबमिशन: अब सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।
रीयल टाइम ट्रैकिंग: नागरिक रजिस्ट्री प्रक्रिया की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।
कागजी कार्रवाई में कटौती: इससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।
भ्रष्टाचार पर लगाम: हर कदम पर निगरानी से असामान्य गतिविधियों को तुरंत पकड़ा जा सकेगा।
सीएम मान (CM Mann) ने घोषणा की कि इस प्रणाली को जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम के जरिए न सिर्फ रजिस्ट्री प्रक्रिया सुधरेगी, बल्कि अन्य सरकारी सेवाएं भी अधिक प्रभावी बनेंगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: अरविंद केजरीवाल-CM मान ने काली माता मंदिर में माथा टेका, मंदिर के कायाकल्प से जुड़ी योजना का किया ऐलान
डिजिटल पंजाब की दिशा में अहम कदम
ईजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम, पंजाब सरकार द्वारा प्रशासन को डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। इससे पहले भी राज्य में कई डिजिटल पहलें शुरू की गई हैं। अब रजिस्ट्री जैसी सेवा भी एक क्लिक में पूरी होगी, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
