Lucknow News: लखनऊ में घर खरीदने का शानदार मौका, पढ़िए पूरी डिटेल
Lucknow News: अगर आप भी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) ने लखनऊ में घर लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एलडीए (LDA) ने एक बार फिर से लखनऊ में अपना घर लेने के लिए लोगों को सुनहरा मौका प्रदान किया है। LDA कम मांग वाली मल्टीस्टोरी आवासीय परियोजनाओं में फ्लैटों की बिक्री बढ़ाने के लिए छूट को दोगुना करने की तैयारी में है। अभी तक इन फ्लैटों (Flats) पर अधिकतम 2.5 लाख रुपए तक की छूट प्रदान की जा रही थी, जिसे अब 5 लाख रुपए तक बढ़ाया जाएगा। यह नई योजना नवरात्रि से लागू हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों के लिए वाक़ई अच्छी ख़बर है

छूट की योजना को आखिरी रूप दिया जा रहा है
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने छूट को दोगुना करने का प्रस्ताव बना लिया है और इसे लागू करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। आपको बता दें कि 3 महीने पहले ही LDA ने विशेष छूट योजना (Special Discount Scheme) शुरू की थी, जिसके तहत अगर कोई खरीदार 45 से 90 दिनों में पूरा भुगतान कर देता है, तो उसे 3 से 6 प्रतिशत तक की छूट मिलती थी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इसके साथ ही फ्लैटों की कीमत के आधार पर 1 लाख से 2.5 लाख रुपए तक की अतिरिक्त छूट भी दी जाती थी। सरकारी कर्मचारियों को 25 प्रतिशत और सामान्य ग्राहकों को 35 प्रतिशत राशि जमा करने पर फ्लैट का कब्जा देने का प्रावधान भी था। यह विशेष योजना 31 मार्च तक खत्म हो रही है, जिसके बाद नई योजना लागू कर दी जाएगी।
कानपुर रोड की परियोजनाओं में मिलेगा लाभ
नई छूट योजना प्रमुख रूप से कानपुर रोड स्थित आवासीय परियोजनाओं में लागू होगी. जिन अपार्टमेंट्स में यह छूट दी जाएगी, उनमें शामिल हैं…
ये भी पढ़ेंः Metro Station: मेट्रो स्टेशन पर बड़ा स्कैम..देखिए ये वीडियो
पूर्वा अपार्टमेंट
अश्लेषा अपार्टमेंट
श्रवण अपार्टमेंट
रश्मि लोक अपार्टमेंट
मघा अपार्टमेंट
रतन लोक अपार्टमेंट
दीपशिखा अपार्टमेंट
भरनी अपार्टमेंट
LDA उपाध्यक्ष का बयान
LDA के उपाध्यक्ष के अनुसार इस योजना के तहत छूट को बढ़ाने का प्रस्ताव लेखा विभाग की टीम द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। सभी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने के बाद नवरात्रि के दौरान इसे सार्वजनिक किया जाएगा।
