Greater Noida से दिल्ली का सफर होगा आसान, नहीं मिलेगा जाम
Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली (Delhi) जाने में लोगों को जाम का झाम नहीं सताएगा। लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है। अभी तक दिल्ली में पड़ोसी जिलों से एंट्री करने पर वाहन चालकों को एक टोल (Toll) देना पड़ता है। कैब से आने वालों को 100 रुपये का टोल देना होता है। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम (MCD) दिल्ली बॉर्डर पर ग्रीन टैक्स (Green Tax) वसूलती है जिसके कारण से अक्सर ही जाम लग जाता है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के चालकों को बॉर्डर पर कई सालों तक अपना कीमती समय बर्बाद करने के बाद, अब राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने लाखों यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दो कदम उठाए हैं।
ये भी पढे़ंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वालों के सफ़र की टेंशन ख़त्म..इन 25 रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

टोल प्वाइंट हो सकते हैं ट्रांसफर
पहला, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एमसीडी से राजधानी की सीमाओं पर अपने सभी टोल कलेक्शन प्वाइंट्स को मेन कैरिजवे से दूर ट्रांसफर करने के लिए कहेगा जो राजमार्गों पर राइट ऑफ वे (ROW) को ब्लॉक कर देते हैं। दिल्ली से आने-जाने वाले 2 सबसे बिजी रूट राष्ट्रीय राजमार्ग हैं – एनएच 48 जो दिल्ली और गुड़गांव को कनेक्ट करता है, और एनएच 9, जो दिल्ली को गाजियाबाद और नोएडा से कनेक्ट करता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी हरियाणा सरकार
दूसरा, सड़क परिवहन मंत्रालय और हरियाणा सरकार सीमा से दूर कलेक्शन प्वाइंट्स को ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी और साथ ही वाणिज्यिक माल (Commercial Goods) वाहनों से पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) के संग्रह पर अपने 2015 के आदेश में संशोधन की मांग करेगी। बता दें कि ईसीसी एक अलग एंट्री फीस है। इसे कैब से नहीं लिया जाता है लेकिन मध्यम और भारी वाहन से इस फीस का लिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर 5 प्वाइंट्स – सिरहौल सीमा (गुड़गांव), बदरपुर (NH 19), गाजीपुर (NH 9), टिकरी (NH 10) और कुंडली (N 44) पर एमसीडी द्वारा ईसीसी का कलेक्ट किया जाता है, जो जाम लगने का सबसे बड़ा कारण है।
ये भी पढे़ंः Noida-ग्रेटर नोएडा वालों की गाड़ियां फर्राटा भरेगी..यहां बन रहा नया पुल
जाम खत्म करने का तैयार हुआ रोडमैप
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनएचएआई कैब जैसे वाणिज्यिक वाहनों से एंट्री चार्ज के गैंट्री-बेस्ड (ओवरहेड) कलेक्शन के लिए एक योजना भी साझा करेगा, जिससे फिजिकल टोल प्लाजा की आवश्यकता नहीं होगी। दिल्ली की सीमाओं पर जाम को समाप्त करने का रोडमैप हाल ही में सड़क परिवहन मंत्रालय की एक बैठक में तय किया गया था। जिसमें केंद्र, दिल्ली और हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि मौजूद थे। बता दें कि अभी तीनों राज्यों में बीजेपी की ही सरकार है।
