Noida-ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों को मिलेगी राहत, सामने आई गुड न्यूज
Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 10 लाख से भी ज्यादा लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) एक बड़ी समस्या है। आए दिन यहां रहने वाले लोगों को जाम मिलता है और उनका घंटों समय बर्बाद होता है। लेकिन इसी बीच अच्छी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बहतु ही जल्द ग्रेटर नोएडा से नोएडा का सफर और आसान हो जाएगा, साथ ही इस रास्ते पर जाम भी नहीं मिलेगा। नोएडा को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से नई कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए हिंडन पर पुल और एप्रोच रोड बनाने का काम तेजी से हो रहा है। दोनों काम 68 और 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। यानी बहुत ही जल्द लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की डेडलाइन के मुताबिक, यह काम जून महीने तक पूरा कर लेना है। लेकिन बचे काम के हिसाब से इस काम को पूरी तरह खत्म होने में और भी समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण से 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में लाखों का घोटाला..ये है मामला

हिंडन पर बन रहे पुल का काम 70 प्रतिशत हुआ पूरा
नोएडा के सेक्टर-145 स्थित नलगढ़ा और सेक्टर-146 के पास से हिंडन के जरिए से ग्रेटर नोएडा के एलजी गोलचक्कर तक नई कनेक्टिविटी दी जानी है। इसको लेकर हिंडन पर पुल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही दोनों तरफ अपने-अपने हिस्से में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को सड़क बनाने का काम करना है। ये दोनों प्राधिकरण अपने-अपने क्षेत्र में तेजी से निर्माण कार्य करवा रहे हैं। हिंडन पर पुल बनाने का काम सेतु निगम करा रहा है। इस पुल पर जो खर्चा आ रहा है उसको दोनों प्राधिकरण मिलकर आधा आधा वहन कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हिंडन पर पुल बनाने का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
नोएडा प्राधिकरण खर्च कर रहा 32 करोड़
यह पुल करीब 200 मीटर और सिक्स लेन का बन रहा है। इस पर लगभग 70 करोड़ रुपए का खर्चा आ रहा है। साथ ही नोएडा प्राधिकरण अपने हिस्से में करीब 32 करोड़ की लागत से सड़क और दूसरे काम करा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सड़क बनाने का काम तेजी से जारी है। जून के आखिरी तक सड़क बनाने का काम पूरा हो जाएगा, लेकिन पुल बनने तक यह योजना अभी अधूरी है। सेतु निगम को भी जून तक काम पूरा करने के लिए कहा गया है, लेकिन मौके पर बचे काम के हिसाब से अगस्त से पहले यह संभव नहीं है।
ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा का वायरल वीडियो देखिए..थार के रास्ते में जो आया..वो गया
बन रही है अप्रोच रोड
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच नई कनेक्टिविटी के लिए सेक्टर-146 के सामने हिंडन पर पुल (Bridge Hindon) से नोएडा को कनेक्ट करने के लिए 850 मीटर की अप्रोच रोड भी बनाई जा रही है। यह सड़क हिंडन पुल से ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-145 की 45 मीटर रोड से कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसके निर्माण से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के बीच की दूरी भी कम हो जाएगी।
जाम की समस्या होगी खत्म
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार नोएडा से ग्रेनो के बीच ज्यादातर ट्रैफिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway), डीएससी और 130 मीटर रोड की तरफ से आता और जाता है। अब यह नई कनेक्टिविटी बनकर तैयार होगी। इससे एक्सप्रेसवे और परी चौक पर वाहनों का दबाव बहुत कम हो जाएगा और जाम की समस्या भी लगभग खत्म हो जाएगी।
