Layoff

Layoff: इस बड़ी IT कंपनी ने 11000 इंजीनियर्स की छंटनी की, बड़ी वजह जान लीजिए

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Layoff: दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी ने पिछले तीन महीनों में 11 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।

Layoff: दुनिया की जानी-मानी इस आईटी कंपनी (IT Company) ने पिछले तीन महीनों में 11 हजार से ज्यादा कर्मचारियों (Employees) की छंटनी कर दी है। कंपनी का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को तेजी से अपनाना और कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट्स की मांग में कमी इस फैसले की मुख्य वजह है। यह छंटनी 865 मिलियन डॉलर के रीस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम का हिस्सा है और आने वाले महीनों में यह सिलसिला जारी रह सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

एआई बना छंटनी का कारण

आपको बता दें कि आईटी कंपनी एक्सेंचर (IT Company Accenture) ने पिछले तीन महीनों में वैश्विक स्तर पर 11 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। एक्सेंचर की सीईओ जूली स्वीट ने कहा कि कंपनी के पास इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को री-स्किल करने का विकल्प फिलहाल नहीं है। इसी कारण एआई-पावर्ड सलूशन्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नए स्किल वाले कर्मचारियों पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि आगे भी उन कर्मचारियों की नौकरियां जा सकती हैं, जिन्हें एआई स्किल्स में ट्रेन नहीं किया जा सकता।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

रेवेन्यू ग्रोथ धीमी, मुनाफे पर ध्यान

छंटनी के बावजूद कंपनी ने दावा किया है कि उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन अगले वित्त वर्ष में भी सालाना 10 बेसिस पॉइंट की दर से बढ़ेगा। अगस्त 2025 तक एक्सेंचर (Accenture) का रेवेन्यू 69.7 अरब डॉलर रहा, जो सालाना आधार पर 7 प्रतिशत ज्यादा है। नेट इनकम भी 6 प्रतिशत बढ़कर 7.83 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि शॉर्ट-टर्म कंसल्टिंग प्रोजेक्ट्स की मांग बीते दो साल से लगातार कम बनी हुई है।

Pic Social Media

छंटनी का पैमाना

अगस्त के अंत तक कंपनी के ग्लोबल कर्मचारियों की संख्या घटकर 779 हजार रह गई, जो तीन महीने पहले 791 हजार थी। एक्सेंचर में छंटनी का दौर इस साल की शुरुआत से जारी है और नवंबर 2025 तक चल सकता है। कंपनी का अनुमान है कि इससे उसे 1 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत होगी।

ये भी पढ़ेंः PF Withdrawal: फॉर्म का झंझट खत्म, अब ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा!

कर्मचारियों को एजेंटिक एआई की ट्रेनिंग

कंपनी ने छंटनी के साथ-साथ अपस्किलिंग पर भी ध्यान देना शुरू किया है। एक्सेंचर (Accenture) अपने कर्मचारियों को एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Agentic AI) की ट्रेनिंग दे रही है। यह नई पीढ़ी के एआई टूल्स कठिन टास्क्स को ऑटोमेट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। जूली स्वीट ने कहा कि यह ट्रेनिंग क्लाइंट्स की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करने और प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए बेहद जरूरी है।