Train: साल भर में 15 ही दिन चलती है यह ट्रेन, जानिए क्या है कारण
Train: ट्रेन से सफर करने का अलग ही मजा है। विंडो वाली सीट हो और गरम चाय तो ट्रेन (Train) का सफर और भी शानदार हो जाता है।। भारतीय रेलवे (Indian Railways) हर दिन 13 हजार से अधिक ट्रेनें चलाती है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग इन ट्रेनों से एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं। कई ट्रेनें सालभर यात्रियों के खचाखच भरी रहती है। तो वहीं कुछ ट्रेनें रोजाना चलती है तो कुछ हफ्ते में एक या दो दिन, लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि भारत में एक ट्रेन मात्र साल भर में 15 दिन चलती है। आपको सुनकर यकीन नहीं होगा मगर यह सच है। आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में विस्तार से..

ये भी पढ़ेंः Balochistan Attack: बलूचिस्तान में आतंकियों ने स्कूल बस को बनाया निशाना, 4 से ज्यादा मासूमों की मौत
अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन हैं, और भारत (India Tour) का कोना कोना घूमना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप पूरा भारत घूम सकते हैं। इस ट्रेन का नाम है जागृति यात्रा (Jaagrti Yaatra)। यह ट्रेन साल 2008 से चल रही है, लेकिन इसके बारे में आज भी बहुत कम लोगों को जानकारी है। इस ट्रेन का विजन उद्यम के माध्यम से भारत का निर्माण है। इस ट्रेन में सफर करके युवा वर्ग आंत्रप्रेन्योर (Entrepreneur) बनने के गुण सीख सकते हैं। अगर आपको ट्रैवलिंग करना पसंद है, तो आपको बताते हैं कैसे कर सकते हैं इस ट्रेन में सफर, कैसे होगी बुकिंग और क्या है किराया।
साल में एक बार चलती है ट्रेन
आपको बता दें कि जागृति यात्रा ट्रेन पूरे सालभर में सिर्फ एक ही बार चलती है। इस ट्रेन में एक बार में 500 लोगों को ही यात्रा कराई जाती है। इसमें आंत्रप्रेन्योर (Entrepreneur) से जुड़ी बारीकियों से युवाओं को अवगत कराया जाता है। इस यात्रा के दौरान यात्री को 15 दिन ट्रेन में ही बिताने पड़ते हैं। 15 दिनों में यह ट्रेन 800 किमी की यात्रा पूरी करती है।
दिल्ली से शुरू होती है यात्रा
इस यात्रा की शुरुआत राजधानी दिल्ली से होती है और इसका पहला स्टॉपेज अहमदाबाद होता है। इसके बाद यह मुंबई और बेंगलुरु होते हुए मदुरई जाती है। इसके बाद ओडिशा से मध्य भारत में प्रवेश करते हुए वापस दिल्ली पहुंचती है। इस यात्रा के दौरान लोगों को कई तीर्थ और पर्यटन स्थलों की यात्रा कराई जाती है।

ये भी पढ़ेंः Nissan Car: निसान की गाड़ी खरीदने वाले ये खबर जरूर पढ़िए
साल 2025 में कब शुरू होगी यात्रा
यह ट्रेन हर साल नवंबर से शुरू होती है, लेकिन इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अभी से करना होगा। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपकी उम्र 21 साल से लेकर 27 साल के बीच होनी चाहिए। साल 2025 में इस यात्रा की शुरुआत 7 नवंबर से होने जा रही है, जो 22 नवंबर को समाप्त होगी।
कितना है किराया
इस ट्रेन में सफर करने का किराया दूसरे ट्रेनों के मुकाबले बहुत कम है। अगर आप इस यात्रा के नियमों के अंतर्गत आते हैं, तो आपको इसके लिए सिर्फ 25 रु का भुगतान करना होगा। नेट पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुल 25 रुपए में आप पूरा भारत घूम लेंगे।
कब करें बुकिंग
आप इस लिंक https://www.jagritiyatra.com/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन में युवाओं को मल्टी लेवल सिलेक्शन प्रोसेस के बाद ही सिलेक्ट किया जाता है। इस यात्रा के लिए आप 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
नई जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका
इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि आप इस दौरान नए नए लोगों से मिलेंगे। साथ ही हो सकता है कि आपको ऐसी जगहों के भी नाम सुनने को मिलें, जो आपने पहले कभी सुने ही न हों। इसके अलावा लोगों के ग्रह नगरों की कहानियां आपको भारत की ऑफबीट जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका देती हैं।
