Vastu Tips: घर में भीतर पीली चीजें रखें..होंगे गज़ब के फायदे

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम आपको बताएंगें पीली रंगों को सही दिशा में रखने के बारे में डिटेल में. पीले रंग को वास्तु के अनुसार बहुत ही ज्यादा अच्छा माना गया है. वहीं माना जाता है कि पीली चीजों को दक्षिण – पश्चिम दिशा में रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में सभी का स्वास्थ्य सही रहता है. साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं. वहीं बच्चे यदि बीमार रहते हैं तो ऐसा करने से उनके स्वास्थ्य में सुधार आता है.

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं खुश, तो भूलकर भी न करें ये 3 काम

वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो भगवा रंग से जुड़ी चीजों को घर के दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए, ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं. दक्षिण दिशा में भगवा रंग की चीज़ें रखने से घर की कन्या को हर तरह से फायदा मिलता है। आंखों की रोशनी सही बनी रहती है और स्वास्थ्य संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: ज़िदगी में धन-दौलत पाने के लिए करें ये 3 काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग से जुड़ी चीजों को पूर्व दिशा में रखना चाहिए. घर में हरी घास के छोटे-से बगीचे को भी इऩ्हीं दिशाओं में बनाना चाहिए. हरे रंग का दिशाओं का संबंध काष्ठ तत्व, यानि कि लकड़ी से है, इसलिए पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजों को रखना शुभ माना जाता है. पूर्व दिशा में हरे रंग की चीज़ें रखने से घर के पुत्र के जीवन की गति हमेशा बढ़ती रहती है।

Pic: Social Media

READ:  khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News