Vastu Tips

Vastu Tips: ज़िदगी में धन-दौलत पाने के लिए करें ये 3 काम

Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, खबरी मीडिया

Vastu Tips: कौन नहीं चाहता कि उसके घर में सुख समृद्धि का आगमन हो और उसका जीवन खुशहाल बीते। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से वास्तु नियमों(Vaastu Tips) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी ज़िंदगी को खुशहाल बना सकते हैं। साथ ही आपकी आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है।

इन टिप्स को जरूर फौलो कीजिए

घर में साफ सफाई का खासतौर पर रखें ध्यान
कई बार ऐसा होता है कि घर की साफ सफाई सही से न होने की वजह से कई जगहों में धूल – मिट्टी और जाले लगने शुरू हो जाते हैं, जिससे हानिकारक कीटाणु पनपते हैं। इसलिए समय समय पर अपने घर को साफ सुथरा करते रहना चाहिए। मकड़ी के जाले लगे हों कहीं भी तो तुरंत ही उन्हें हटा दें, क्योंकि ये निराशाजनक माहौल(Negativity) को जन्म देता है।

pic-social media

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार से तुरंत हटाएं ये चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल

रोजाना सूरज को करें प्रणाम
पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं। सूरज धन, संपत्ति, आरोग्य, ऐश्वर्य और कीर्ति प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। सुबह के समय सूरज से जो किरणें मिलती हैं वे पॉजिटिव एनर्जी देती हैं। इसलिए सुबह उठके सूरज को रोजाना प्रणाम करना चाहिए।

pic-social media

घर में लगाएं पेड़ पौधे
वास्तु के अनुसार घर में पेड़ पौधे लगाने से न केवल घर का वास्तुदोष दूर होता है, बल्कि ये पौधे वायु को भी शुद्ध कर ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ा देते हैं, इससे परिवार की सेहत अच्छी रहती है। वहीं, हरे भरे पेड़ देखने से मन अच्छा हो जाता है। इसलिए आप घर में पेड़ पौधे लगा सकते हैं।

pic-social media

READ:  khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News