Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पानी भरा हुआ मटका, बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) में हम बात करेंगे पानी से भरे हुए मिट्टी के घड़े की दिशा के बारे में। आजकल वैसे तो शहरों में मिट्टी के घड़े यानी कि मटके दिखने बहुत ही ज्यादा कम हो गए हैं। लेकिन गांवों में अभी भी आप लोगों को मिट्टी का घड़ा देखने को मिल जाएगा। मिट्टी के घड़े की ये खासियत भी होती है कि इसका पानी ठंडा रहता है और सेहत के लिए भी ये बेहद अच्छा माना जाता है।

दरअसल, यहां महत्वपूर्ण बात ये है कि सही दिशा में रखा गया पानी से भरे हुए मिट्टी का घड़े के बारे में। जो वास्तु की दृष्टि से बहुत महत्व रखता है। ये न केवल संबंधित दिशा के वास्तु को ठीक करने में सहायक होता है, बल्कि घर में पॉजिटिविटी भी बनाए रखता है।

जानिए क्या है मिट्टी के मटके को रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर या कार्यालय में मिट्टी का घड़ा, यानी मटका रखने के लिए सबसे सही दिशा है – उत्तर की दिशा। दरअसल, वास्तु के अनुसार मानें तो पंच तत्वों – अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश में से उत्तर दिशा का संबंध जल तत्व से है। ऐसे में उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इससे आपके उपर वरुण देव जी का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही आपको किसी तरह का डर नहीं सताता है, इसका सीधा मतलब है कि आपको किसी भी चीज से डर नहीं लगता है। उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से हमारे शरीर सबसे ज्यादा फायदा हमारे कानों को मिलता है। क्योंकि इससे सुनने की क्षमता मजबूत होती जाती है। आपको किसी भी तरह का डर भी नहीं सताता है, यानी कि आपको किसी भी चीज से डर नहीं लगता है।

परिवार की बरकत भी होती है। यदि स्वास्थ्य के संबंध में बात करें तो उत्तर की दिशा में पानी का मटका भरा हुआ रखने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। पेट से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।