Google pay यूज़र्स के लिए बुरी ख़बर आ गई..ये है डिटेल

TOP स्टोरी Trending

Google Pay: गूगल पे यूजर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि गूगल कंपनी (Google Company) ने अपने पेमेंट एप Google Pay को बंद करने का फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गूगल पे 4 जून से बंद कर दिया जाएगा। गूगल ने यह फैसला साल 2022 में ही ले लिया था। गूगल कंपनी के इस फैसले से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः इन शहरों में सस्ते रेट पर मिल रहे हैं फ़्लैट..7 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख

Pic Social Media

बंद हो जाएगा गूगल पे

आपको बता दें कि कई देशों में गूगल वायलेट और गूगल पे एप दोनों ही काम कर रहे थे, लेकिन अब गूगल ने स्टैंड अलोन गूगल पे ऐप को बंद करना का फैसला किया है। हालांकि भारत (India) तथा सिंगापुर (Singapore) में यह ऐप जून के बाद भी काम करते रहेंगे। लेकिन अमेरिका तथा बाकी सारे देशों में गूगल पे का स्टैंड अलोन ऐप अब देखने को नहीं मिलेगा।

गूगल ने दी जानकारी

इसकी जानकारी गूगल ने एक पोस्ट करते हुए दी है, जिसमें गूगल ने कहा है कि गूगल पे के द्वारा किए जाने वाले भुगतान तथा खाता मैनेजमेंट (Management) को बंद किया जाएगा। लेकिन यूजर्स अपने गूगल पे बैलेंस (Balance) को अपने खाते में 4 जून 2024 के बाद भी पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स को गूगल पे की दूसरी वेबसाइट का प्रयोग करना होगा। कंपनी ने बताया कि गूगल पे को गूगल वॉलेट से 180 देश में रिप्लेस (Replace) किया है। अब गूगल पे की सर्विस को यूजर्स गूगल वॉलेट ऐप के माध्यम से प्रयोग कर पाएंगे।

गूगल ने पहले भी क्लोज किया ऐप

बता दें कि यह पहली बार गूगल पे नहीं किया है। कंपनी ने सबसे पहले गूगल वॉलेट को पेश किया था। इसके बाद गूगल वॉलेट एप को इंटीग्रेटेड कर दिया गया था। गूगल ने तेज नाम से एक ऐप पेश किया तथा बाद में उसी का नाम बदलकर गूगल पे कर दिया गया। वर्तमान समय में गूगल पे एप के द्वारा यूपीआई पेमेंट किया जाता है।