Jharkhand

Jharkhand: मंत्री जी. किशन रेड्डी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand: मंत्री जी. किशन रेड्डी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।

Jharkhand News: केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कोयला और खनन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में राज्य सरकार और कोल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Pic Social Media

कोल खनन की समस्याओं पर विचार-विमर्श

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कोल माइंस से संबंधित मुद्दों पर राज्य सरकार का पक्ष रखा, जबकि केंद्रीय कोयला मंत्री ने खनन परियोजनाओं में आ रही चुनौतियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के आपसी सहयोग से ही इन समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने खनन क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन का तोहफ़ा, 12 ज़िलों के सहायक पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात

Pic Social Media

इन प्रमुख मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इनमें खनिजों पर मिलने वाली रॉयल्टी, विस्थापितों का पुनर्वास, नौकरी और मुआवजा, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर, खनन कार्य पूरा होने के बाद जमीन की वापसी, अवैध खनन के कारण होने वाले हादसों पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा मानकों का पालन, कोल परियोजनाओं के संचालन में आने वाली अड़चनों का समाधान, और डीएमएफटी (जिला खनिज निधि) तथा सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड के उपयोग जैसे विषय शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने कर्मियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा-जनता को बेहतर सुविधा देना सरकार की जिम्मेदारी

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, केंद्रीय खनन मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी संजय लोहिया, केंद्रीय कोयला मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी सनोज कुमार झा, राज्य सरकार के राजस्व विभाग के सचिव चंद्रशेखर, खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल, निदेशक खान एवं भूतत्व राहुल सिन्हा, कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद, सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, हिंदुस्तान कॉपर के सीएमडी संजीव कुमार सिंह और केंद्रीय कोयला मंत्री के पीएस पंकज जैन सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।