Rajasthan सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए वर्क फ्रॉम होम जॉब शुरू की है।
Rajasthan News: अगर आप घर बैठे पैसे कमाने की सोच रही हैं और रोजगार (Employment) के नए अवसर तलाश रही हैं, तो राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) की यह योजना आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। राज्य सरकार ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाएं अपने घर पर रहकर भी निजी कंपनियों में काम कर सकती हैं और पैसा कमा सकती हैं। पढ़िए पूरी खबर…

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलते हुए ‘मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क योजना’ शुरू की है। बता दें कि निजी कंपनियों के माध्यम से 3900 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, और भविष्य में और रिक्तियां जोड़ी जा सकती हैं।
किन-किन क्षेत्रों में हैं नौकरियां?
‘मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम’ योजना (Chief Minister Work from Home Scheme) के तहत टेलीकॉलिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑफिस डिजाइनिंग, डिजिटल शॉप ऑपरेटर जैसे विविध क्षेत्रों में नौकरियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा, सिलाई, कशीदाकारी, आरी-तारी, दालियां, और गोटा जैसे पारंपरिक कार्यों के लिए भी अवसर हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए योग्यता और अंतिम तिथि की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। समय के साथ और अधिक रिक्तियां भी जोड़ी जा सकती हैं।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इन नौकरियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 9वीं, 10वीं या 12वीं पास होना है। लेकिन, सिलाई, कशीदाकारी जैसे कार्यों के लिए किसी औपचारिक शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है, बशर्ते आवेदक को संबंधित काम में निपुणता हो। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, जन आधार नंबर और राजस्थान का आधार नंबर भी अनिवार्य है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में रीको और एनबीसीसी के बीच MoU
वर्कफ्रॉम होम जॉब के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- ‘Career Opportunities’ सेक्शन में जाकर जिलेवार रिक्तियों की सूची और आवेदन लिंक देखें।
- ‘Apply Now’ टैब पर क्लिक करें, जिसके बाद Applicant Login पेज खुलेगा।
- नए उपयोगकर्ता ‘New User Register’ पर क्लिक कर जन आधार नंबर और जन आधार मेंबर आईडी दर्ज करें।
- जानकारी वेरीफाई होने के बाद, यूजर नेम और पासवर्ड जनरेट करें।
- लॉगिन कर संबंधित रिक्ति के लिए मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर निर्धारित साइज में अपलोड करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सब्मिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan में रेलवे विकास को मिलेगी रफ्तार, CM भजनलाल और रेल मंत्री के बीच हुई अहम चर्चा
आवेदन जमा होने के बाद संबंधित कंपनी दस्तावेजों की जांच करेगी और चयनित उम्मीदवारों से संपर्क करेगी। इसलिए, आवेदन के समय सही मोबाइल नंबर देना सुनिश्चित करें।
