Jharkhand

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन की पहल को नई रफ्तार, आज से पूरे राज्य में लगेगा जनसेवा शिविर

झारखंड राजनीति
Spread the love

21 से 28 नवंबर तक चलेगा सेवा का अधिकार सप्ताह, हर पंचायत में मिलेगी त्वरित सरकारी सेवाएं

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की जनकेंद्रित सोच और उनके निर्देशों के बाद झारखंड सरकार ने इस वर्ष महत्वाकांक्षी अभियान ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ को प्रक्षेत्रवार मॉडल में लागू करने का निर्णय लिया है। सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना, जिससे शासन व्यवस्था और अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बने।

21-28 नवंबर तक चलेगा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’

मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया कि 21 से 28 नवंबर 2025 तक पूरे राज्य में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ चलाया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं उसी समय सुनी जाएं और ऑन-द-स्पॉट समाधान की कोशिश की जाए। सीएम ने अधिकारियों को यह भी कहा है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी त्वरित सेवा और लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हर पंचायत में लगेगा शिविर

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर पंचायत में कम-से-कम एक शिविर आयोजित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जरूरी सेवाएं उनके ही गांव में उपलब्ध हो सकें। शिविरों की तिथि और स्थान का निर्धारण उपायुक्त करेंगे, जबकि गांव-टोला स्तर पर विस्तृत प्रचार किया जाएगा, जिससे किसी भी परिवार को जानकारी से वंचित न रहना पड़े।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में विपक्ष की दाल नहीं गलेगी, हेमंत सोरेन 2050 तक मुख्यमंत्री रहेंगे: Minister Irfan Ansari

इन प्रमुख सेवाओं का मिलेगा तत्काल लाभ

  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र
  • नया राशन कार्ड
  • दाखिल–खारिज वादों का निष्पादन
  • भूमि की मापी
  • भूमि धारण प्रमाण पत्र
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के आवेदन
  • सेवा गारंटी अधिनियम 2011 की अन्य सेवाएं
  • शिकायतों और आवेदनों का मौके पर ही समाधान

सीएम सोरेन की मंशा है कि ग्रामीणों को किसी भी दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़े और सरकारी सेवा उनके द्वार तक पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में रोजगार की बड़ी सौगात, CM हेमंत सोरेन 8,514 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

पिछले वर्ष की सफलता, इस बार और मजबूत व्यवस्था

बीते वर्ष लगे ग्रामीण शिविरों में तत्काल जांच, स्वीकृति और लाभ वितरण की व्यवस्था को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसी मॉडल को और सुदृढ़ करते हुए इस बार पूरा कार्यक्रम सेवा गारंटी के ढांचे में और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से अपील की है कि वे संवेदनशीलता के साथ इस कार्यक्रम को लागू करें, जिससे हर जरूरतमंद तक बिना विलंब योजनाओं का लाभ पहुंचे।