Rajasthan

Rajasthan: भजनलाल सरकार का युवाओं को तोहफा, पहली प्राइवेट नौकरी पर मिलेगी 10,000 की वित्तीय मदद

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: पहली प्राइवेट जॉब करने पर युवाओं को मिलेगा सीधा 10,000, जानें आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan News: राजस्थान युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। भजनलाल सरकार ने युवाओं को प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) में नौकरी के लिए प्रोत्साहित करने के इरादे से एक बड़े एलान के तहत मुख्यमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना शुरू की है। प्रदेश सरकार की इस नई योजना के तहत पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी शुरू करने वाले युवाओं को 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि (Incentive Amount) प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उन युवाओं को दिया जाएगा, जो 10,000 से 50,000 रुपए मासिक वेतन वाली नौकरी में पहली बार काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: अंबेडकर जयंती पर CM भजनलाल ने दी शुभकामनाएं, बोले-संविधान निर्माता का योगदान अमूल्य

Pic Social Media

आवेदन प्रक्रिया

जिला रोजगार कार्यालय, झुंझुनूं के सहायक निदेशक दयानंद यादव के मुताबिक प्रदेश सरकार की तरफ से लॉन्च की गई गई इस योजना को लेकर प्रदेश के सभी रोजगार कार्यालयों (Employment Offices) में गाइडलाइन जारी हो चुकी है। विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार की ओर से तारीख तय होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको बताते चले कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की वित्त व विनियोग विधेयक में हुई चर्चा में शामिल बिंदुओं के आधार पर निर्देश जारी किए गए हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

क्या है योजना का मकसद

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का लक्ष्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के अनुसार ईपीएफओ (EPFO) में पंजीकृत संगठित प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों में नौकरी पाने वाले युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का मकसद प्रदेश में युवाओं को निजी क्षेत्र की ओर प्रोत्साहित करना और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: भजनलाल सरकार की बड़ी पहल, डेटा सेंटर नीति से राजस्थान में आएगा 20 हजार करोड़ का निवेश

जानिए कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने वाला राजस्थान का मूल निवासी हो।
पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी मिली हो।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए 18 से 35 वर्ष
एससी, एसटी, ट्रांसजेंडर, महिलाएं और दिव्यांग युवाओं के लिए 18 से 40 वर्ष
नौकरी मिलने के 6 महीने के भीतर आवेदन करना होगा।

जानिए कैसे करें आवेदन

इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.employment.livelihoods.rajasthan.gov.in पर जाएं। EEMS (Employment & E&change Management System) पर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।

इसके बाद जरूरी दस्तावेज (मूल निवास प्रमाणपत्र, 10वीं मार्कशीट, नियुक्ति पत्र, नियोक्ता का सत्यापन) अपलोड करें एवं फॉर्म जमा कराएं।
आपको बता दें कि यह योजना केवल पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए है। पहले से सरकारी नौकरी या स्वरोजगार करने वाले इसके पात्र नहीं होंगे।

अधिकारियों ने क्या कहा

जिला रोजगार कार्यालय, झुंझुनूं के सहायक निदेशक दयानंद यादव ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 का हिस्सा है और इससे हजारों युवाओं को फायदा होगा। पात्र युवाओं को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए। जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक दयानंद यादव ने जानकारी दी कि यह योजना युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाण पत्र व दस्तावेज ई साइन कर अपलोड करने होंगे।