Jharkhand: मुख्यमंत्री ने कहा- आप बेहतर काम करें, आपके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अब झारखंड सरकार उठाएगी।
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने वकीलों को बड़ी सौगात दी है। बता दें कि रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम (Harivansh Tana Bhagat Indoor Stadium) में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सोरेन ने अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना (Advocate Health Insurance Scheme) का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य के वकीलों (Lawyers) और उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ बीमा कवर मिलेगा, जबकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह राशि 10 लाख रुपये तक होगी। पढ़िए पूरी खबर…

झारखंड ने रचा इतिहास
आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि वकीलों को हेल्थ बीमा देने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है। इस योजना के जरिए वकीलों के हेल्थ से जुड़ी चिंताओं को कम करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा, ‘आप बेहतर काम करें, आपके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अब झारखंड सरकार (Jharkhand Government) उठाएगी।’ सीएम सोरेन ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही राज्य में एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी, जिसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने किया स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार
सीएम सोरेन (CM Soren) ने कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग, चाहे वह गांव में रहने वाला हो या शहर में, अमीर हो या गरीब, बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, ‘झारखंड का पिछड़ापन हमें पीड़ा देता है। हमारी सरकार सकारात्मक पहल के साथ राज्य को विकास के पथ पर ले जा रही है। जनता का आशीर्वाद हमें और मजबूती देता है। हमारा हर क्षण जनता की भलाई के लिए समर्पित है।’

वकीलों की चिंताएं कम करेगी सरकार
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इस अवसर पर कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इस योजना से वकीलों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य से जुड़े बोझ को सरकार ने अपने कंधों पर लिया है। उन्होंने कहा, ‘जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। यह योजना वकीलों को निश्चिंत होकर अपने काम पर ध्यान देने में मदद करेगी।’
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन से मिले सरायकेला-खरसावां और गुमला के उपायुक्त, सीएम ने दी बधाई
सीएम सोरेन ने वकीलों से अपील की कि वे अपने बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना (Guruji Credit Card Scheme) का लाभ दिलाएं। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध है, जिससे बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, पत्रकार या किसी भी क्षेत्र में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
