Jharkhand

Jharkhand: घाटशिला उपचुनाव में CM हेमंत सोरेन की अपील, कहा- सोमेश सोरेन को भारी मतों से जिताएं

झारखंड राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार का किया वादा

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (Ghatsila Assembly By-Election) में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (Somesh Chandra Soren) के समर्थन में नरसिंहगढ़ हाट मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से झामुमो उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पढ़िए पूरी खबर…

विपक्ष पर साधा निशाना

जनसभा में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा, ‘झामुमो का बैल है और अब विपक्ष का खेत जोत रहा है।’ सीएम ने विपक्षी प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी चाल-ढाल और कार्यशैली से जनता भली-भांति परिचित है।

सोमेश सोरेन को बताया मृदुभाषी और कर्मठ नेता

मुख्यमंत्री ने पार्टी उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को मृदुभाषी और जनता से जुड़े हुए नेता बताते हुए कहा कि जनता उन्हें भारी मतों से जिताए। उन्होंने कहा, ‘सोमेश अपने पिता स्वर्गीय रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे।’ सीएम ने कहा कि घाटशिला के विकास की जिम्मेदारी सरकार की है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाया जाएगा।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

स्थानीय युवाओं को 75% रोजगार देने का वादा

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के युवाओं के रोजगार को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य के उद्योगों में 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवक-युवतियों को ही दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए 2,500 रुपये की सहायता राशि दे रही है और बिजली बिल माफ करने का भी निर्णय ले चुकी है।

‘धन-बल और छल-बल वालों को भगाना होगा’

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि चुनाव अब अंतिम चरण में है, ऐसे में ‘धन-बल और छल-बल वाले’ लोग वोट मांगने आएंगे, उन्हें भगाना होगा। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड आंदोलन में शहीदों के बच्चे अब राज्य की रक्षा करने वाले मजबूत कंधे बन चुके हैं। झारखंडियों की पहचान है- ‘हां तो हां और ना तो ना।’

ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार का बड़ा फैसला, श्रमिकों के हित में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी

Pic Social Media

केंद्र सरकार पर महंगाई का आरोप

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने टैक्स बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि दैनिक जरूरत के हर सामान पर टैक्स लगाकर जीवन महंगा कर दिया गया है, जिससे आम आदमी परेशान है।

मतदाताओं से की अपील

मुख्यमंत्री ने अंत में लोगों से अपील की कि वे 11 नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि जनता की एकजुटता से ही झारखंड का भविष्य मजबूत होगा।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार की इस योजना को मिल रहा हर माह सम्मान, 50 लाख से अधिक महिलाओं को हो रहा लाभ

11 नवंबर को होगा मतदान

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (Ghatsila Assembly By-Election) में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,31,235 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए 231 स्थानों पर कुल 300 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस सीट के लिए मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर 2025 को की जाएगी।