Rajasthan: CM भजनलाल की सख्ती, अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ राजस्थान में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू
Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े फैसले ले रहे है। वहीं दूसरी तरफ भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने राज्य में रहने वाले अवैध बांग्लादेशियों (Illegal Bangladeshis) पर शिकंजा कसते हुए उन्हें बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी है। सीएम भजनलाल शर्मा के सख्त आदेश के बाद पांच सौ से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है। इन लोगों को अब डिपोर्ट करने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान के किसानों को मिली बड़ी सौगात, भजनलाल सरकार ने शुरू की खास योजना
आपको बता दें कि इस काम में एक यह समस्या आ रही है कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों ने राजस्थान के अलग-अलग शहरों में डेरा जमाकर भारत का नागरिक होने के डॉक्यूमेंट्स तैयार करा लिए हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए भजनलाल सरकार में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा है कि संदिग्धों के डॉक्यूमेंट्स की भी जांच कराई जाएगी। डॉक्यूमेंट्स गलत पाए जाने पर संबंधित लोगों के साथ ही इन्हें तैयार करने वालों और मददगारों पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने पहले शॉर्ट टर्म वीजा पर रहने वाले पाकिस्तानियों को वापस भेजा। पाकिस्तान (Pakistan) के मामले में केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन जारी होने के बाद राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस बारे में खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने बैठक की और अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए इसमें सख्ती दिखाने को कहा।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: राजस्थान के किसानों को दिन में भी मिलेगी पर्याप्त बिजली, CM भजनलाल ने किया बड़ा ऐलान
सीएम शर्मा की सख्ती के बाद हरकत में प्रशासन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की सख्ती के बाद सरकारी अमला हरकत में आया और सभी जिलों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियो की धर पकड़ शुरू की गई। सिर्फ जयपुर में 90 से ज्यादा ऐसे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया, जिनके पास भारतीय नागरिक होने का कोई दस्तावेज नहीं था और उन्होंने यह माना भी कि वह बांग्लादेशी नागरिक हैं।
बनवा रखे हैं भारतीय दस्तावेज, अब होगी जांच
तमाम ऐसे संदिग्ध भी पकड़े गए हैं जिन्होंने आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, राशन कार्ड या भारतीय नागरिकता साबित करने वाले कोई दूसरे दस्तावेज बनवा लिए थे। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जोसेफ जॉर्ज ने बताया कि तमाम लोगों के डाक्यूमेंट्स हैं और इस बारे में पड़ताल की जा रही है। राजधानी जयपुर की तरह ही लगभग 2 दर्जन जिलों में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए हैं।
ऐसे लोग कानून व्यवस्था के लिए खतरा
इस बारे में राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मीडिया को बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा के सख्त निर्देश हैं कि राज्य में कोई भी अवैध नागरिक नहीं रहेगा। उन्होंने इस बारे में खुद बैठक की है और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। उनके अनुसार अवैध रूप से रहने वाले लोग अक्सर कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करते हैं और शांति व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के सख्त रुख के चलते राजस्थान से जल्द ही बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिक बाहर किए जाएंगे.
