Lucknow

Lucknow: लखनऊ में घर का सपना होगा पूरा..यहां मिलेंगे सस्ते फ्लैट

Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Lucknow News: अगर आप लखनऊ में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है।

Lucknow News: अगर आप लखनऊ में घर खरीदने (Buying a Home) का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात दी है। मोहान रोड पर एक नई आवासीय योजना (new housing scheme) 3 अप्रैल को लॉन्च की जा रही है, जिसमें पहले चरण में 1600 प्लॉटों की पेशकश होगी। इसके अलावा, एलडीए बक्शी का तालाब (बीकेटी) में 6 हजार एकड़ में एक विशाल टाउनशिप विकसित करने जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों का अपना घर पाने का सपना पूरा हो सकेगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Lucknow News: लीक से हटकर काम करेंगे तो बनेंगे समाज के लिए प्रेरणा-CM योगी आदित्यनाथ

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि एलडीए की मोहान रोड आवासीय योजना (Residential Scheme) का पहला चरण 3 अप्रैल से शुरू होगा। इस योजना में 112.50 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर तक के प्लॉट होंगे। आउटर रिंग रोड से इस योजना को जोड़ने के लिए सड़क भी बनाई जाएगी। पहले यह सड़क 60 मीटर चौड़ी प्रस्तावित थी, लेकिन बैठक में इसे घटाकर 45 मीटर करने का निर्णय लिया गया है।

40 साल बाद सीतापुर रोड पर नई आवासीय योजना

एलडीए अब बक्शी का तालाब (BKT) में 6000 एकड़ में एक नई आवासीय योजना की तैयारी कर रहा है। यह योजना करीब 40 साल बाद सीतापुर रोड पर लॉन्च होगी और इससे तीन लाख लोगों को आवास मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत प्लॉट, मकान और दुकानें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

LDA का 4269.12 करोड़ का बजट पास

गुरुवार को हुई एलडीए बोर्ड (LDA Board) बैठक में 4269.12 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। इस बैठक में कुल 54 प्रस्ताव पास किए गए, जो एलडीए के इतिहास में पहली बार हुआ है। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने की, जिसमें एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी शामिल रहे।

एलडीए ने देवपुर पारा में 2175 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने का निर्णय लिया है। इस योजना को कबीरनगर योजना के नाम से शुरू किया जाएगा। इसमें 1900 फ्लैट ईडब्ल्यूएस, 250 एलआईजी और 25 एमआईजी श्रेणी के होंगे।

LDA की खाली फ्लैट बेचेंगे एजेंट

एलडीए (LDA) की विभिन्न योजनाओं में 1000 से ज्यादा खाली फ्लैट अब तक नहीं बिक सके हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन्हें बेचने के लिए एजेंट नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें 2 से 2.5 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा।

कमर्शियल संपत्तियों पर मिलेगी छूट

एलडीए की कमर्शियल संपत्तियों पर एकमुश्त भुगतान करने पर छूट मिलेगी।

  • 45 दिन में भुगतान करने पर 6 प्रतिशत की छूट
  • 60 दिन में भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट
  • 75 दिन में भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की छूट
  • 90 दिन में भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की छूट

ये भी पढ़ेंः UP Police Radio Operator: यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर का रिजल्ट जारी, 1494 अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी

बता दें कि बक्शी का तालाब (बीकेटी) में प्रस्तावित नई टाउनशिप (New Township) के लिए अगले महीने से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत भौली, बौरुमाऊ, धतिंगरा, गोपरामऊ, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर और पल्हरी सहित 14 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस कार्य के लिए सचिव विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय टीम गठित की गई है।