Uber Cab में बैठी महिला का वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ
Uber Cab: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होता रहता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट करते हैं। इस बीच एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसका लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में एक महिला उबर कंपनी की कैब चलाती दिखाई दे रही है। लेकिन बात सिर्फ इतनी सी नहीं है। वीडियो वायरल होने के पीछे की पूरी कहानी आपके दिल को छू लेगी। दरअसल एक महिला अपने परिवार के साथ कैब में कहीं जा रही थी। तभी बीच राजस्ते में कैब ड्राइवर की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में महिला ने ड्राइवर (Driver) को पीछे बैठाकर खुद गाड़ी ड्राइव करने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग महिला की काफी तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढे़ंः Delhi-मेरठ..ईस्टर्न पेरीफ़ेरल से सफ़र करने वाले कृप्या ध्यान दें
वीडियो में महिला लोगों से कह रही है कि सभी को गाड़ी चलाना आना चाहिए ताकी इमरजेंसी में समस्या न हो। इसके बाद उन्होंने वीडियो में पूरी घटना के बारे मे बताया। महिला के अनुसार वह अपनी बेटी, दादी और मां के साथ गुरुग्राम से आ रही थी। उस समय बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) भी था। इसी दौरान उनके कैब ड्राइवर (Cab Driver) की तबीयत खराब हो गई जिसकी वजह से उन्हें गाड़ी चलानी पड़ी। उन्होंने कहा कि ड्राइव करना आना चाहिए ताकी आप किसी की मदद कर सकें। यह घटना 18 मार्च 2025 की बताई जा रही है।
जाम में फंसे होने के दौरान महिला अपने फ्रंट कैमरे से वीडियो बनाते हुए ड्राइवर (Driver) से उसका हाल-चाल भी पूछती नजर आती है। इस दौरान वह मजाक-मजाक में पीछे की सीट पर बैठे ड्राइवर से टोटल पैसे में 50-50 परसेंट मांगती हुई भी नजर आती है। करीब 82 सेकंड की यह छोटी-सी क्लिप इसी के साथ खत्म हो जाती है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida: हॉस्पिटल का टेंशन ख़त्म! ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों में होगा इलाज
सोशल मीडिया पर खूब तारीफ
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दीदी इंसानियत सबसे पहले, बहुत अच्छा। वही एक दूसरे ड्राइवर ने कहा, आपने ड्राइवर को इंसान समझ कर उनकी हेल्प की। बहुच अच्छा।
