IPL 2025

IPL 2025: लखनऊ में गरजा धोनी का बल्ला, चेन्नई को मिली सीजन की दूसरी जीत

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: धोनी की कप्तानी में फिर चमकी CSK, लखनऊ को दी 5 विकेट से मात

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 30वें मैच में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया है। इसके साथ ही चेन्नई ने IPL के 18वें सीजन में लगातार मिल रही हार का सिलसिला भी खत्म किया है। आपको बता दें कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में हुए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मेजबान लखनऊ को 5 विकेट से हराया है। इस तरह चेन्नई को लगातार 5 हार के बाद पहली जीत मिली है। इस सीजन CSK के हिस्से में अभी तक मात्र दो ही जीत मिली है। टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 23 मार्च को जीत मिली थी और अब लंबे अंतराल के बाद 14 अप्रैल को टीम ने दूसरी जीत का स्वाद चखा है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: दिल्ली की जीत पर लगा ब्रेक, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की इस सीजन की दूसरी जीत

Pic Social Media

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने करीब 2 साल बाद जीत हासिल की है। CSK ने आखिरी बार IPL 2023 फाइनल में धोनी की कप्तानी में जीत हासिल की थी। इसके बाद धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी। मौजूदा सीजन के बीच ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एक बार फिर धोनी को टीम की कमान संभाल रहे हैं और अब थाला ने अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाते हुए CSK फैंस को झूमने का बड़ा मौका दे दिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

लखनऊ ने बनाया 166 रनों का स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने कप्तान ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान पंत ने 49 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली। पंत ने शुरुआत में थोड़ी जद्दोजहद के बाद लय पकड़ी और फिर अब्दुल समद (20 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 53 रन बनाए। इस साझेदारी की बदौलत लखनऊ ने अपने घर में 166 रनों का सम्मानजक स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और मथीषा पाथिराना ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, खलील अहमद और अंशुल कंबोज को 1-1 सफलता मिली। नूर अहमद और जेमी ओवरटन को एक भी विकेट नहीं मिल सका।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: RCB ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया, कोहली और साल्ट ने खेली शानदार पारी

धोनी के बल्ले ने दिखाया कमाल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई का आगाज शानदार रहा। टीम ने 5 ओवर में ही 50 रन का स्कोर पार कर लिया था लेकिन शेख रशीद का विकेट गंवा दिया। रशीद ने 27 रन बनाए। रचिन रवींद्र 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चेन्नई का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। राहुल त्रिपाठी (9) और रवींद्र जडेजा (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। विजय शंकर भी मात्र 9 रन ही बना सके। इसके बाद क्रीज पर आए धोनी (Dhoni) ने शिवम दुबे के साथ मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम को आखिरकार जीत दिला दी। धोनी ने 11 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की सहायता से नाबाद 26 रनों की पारी खेली जबकि शिवम दुबे 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। धोनी को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।