IPL 2025

IPL 2025: दिल्ली और पंजाब के बीच आज होगी जोरदार टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग-11

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: पंजाब को मिलेगी जीत या दिल्ली मारेगी बाजी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज 66 वां मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज का मैच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium), जयपुर में खेला जाएगा। दिल्ली (Delhi) की टीम पहले ही आईपीएल 2025 (IPL 2025) प्लेऑफ से बाहर हो गई है। वहीं पंजाब की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि, पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप 2 में बने रहने के लिए आज के मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः IPL 2025: हैदराबाद और RCB के बीच आखिरी ओवर तक रोमांचक टक्कर, जानें किसको मिली जीत

पंजाब बनाम दिल्ली मुकाबला आज

अक्षर पटेल (Axar Patel) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के पहले हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हाफ में वह जीत की लय से हट गई और उसने लगातार कई मैच गंवाए। 13 मैचों में सिर्फ 6 मैच जीतकर 13 प्वाइंट्स हासिल करने वाली डीसी टॉप-4 में जगह बनाने से रह गई। आज पंजाब के खिलाफ इस सीजन के अपने आखिरी मैच में दिल्ली की टीम जीत दर्ज कर अपने फैंस को खुशी का तौहफा देना चाहेगी। दिल्ली के लिए खोने के लिए कुछ नहीं है ऐसे में सभी खिलाड़ी बिना किसी दबाव के अपने स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं।

वहीं, पंजाब किंग्स की टीम के लिए प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला बहुत ही अहम है। पंजाब की टीम दिल्ली के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में बने रहना चाहेगी। आपको बता दें कि अंक तालिका में शीर्ष-2 स्थानों वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौके मिलते हैं। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कमान वाली पंजाब की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है। पीबीकेएस (PBKS) फिलहाल 12 मैचों में 17 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। अगर आज के मुकाबले में पंजाब की टीम दिल्ली को पराजित कर देती है तो वह अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: लखनऊ के आगे गुजरात हुई पस्त, जानिए कौन बना जीत का हीरो?

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें पंजाब ने 17 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला बिना किसी नतीजा वाला रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों में से 3 दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स की टीम 2 मैचों में जीतने में कामयाब रही है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच की पर बल्लेबाजों का बोलबाला अक्सर देखा जाता है। इस पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं क्योंकि पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है जिसके चलते वो यहां पर लंबी पारी खेलते हैं और बड़े-बड़े शॉट लगाते हैं। इस पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को काफी सहायता मिलती है। वहीं पुरानी गेंद के साथ स्पिनर असरदार नजर आते हैं। इस मैदान का औसत स्कोर 170-180 हैं। यहां पर 190 का स्कोर मैच विनिंग स्कोर माना जाता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स
प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह

दिल्ली कैपिटल्स
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।
इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर