IPL 2025: वानखेड़े में मुंबई का धमाका, 3 साल बाद चेन्नई के खिलाफ मिली जीत
IPL 2025: IPL 2025 का 38वां मुकाबला बहुती ही रोमांचक हुआ। आईपीएल की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के हुए इस मुकाबले ने दर्शकों को बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 3 साल बाद हरा दिया है। चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले ओवर से ही शानदार लय में नजर आए। रोहित ने 33 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की सहायता से अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 6 चौके और दो छक्के से 50 रन पूरे किए। इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को आसानी से जीत तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस इस जीत से 8 पाइंट लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स को पीछे छोड़कर पाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर आ गई है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 4 पाइंट के साथ आखिरी पायदान यानी 10वें पर स्थान पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: विराट-पडिक्कल की तूफानी पारी से बेंगलुरु को मिली धमाकेदार जीत
रोहित और सूर्या का बल्ला बोला
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रनों का ही बना सकी। शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़े। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। चेन्नई सुपर किंग्स के 176 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की सलामी जोड़ी ने शानदार आगाज किया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रयान रिकेल्टन ने मिलकर 6 ओवर में 62 रन की साझेदारी की। रयान 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और मुंबई को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई। रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर 6 छक्के और 4 चौके की सहायता से 76 रनों की शानदार पारी खेली और नाबाद लौटे। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर ताबड़तोड़ 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 गेंद में 114 रन की अहम साझेदारी हुई।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में LSG ने राजस्थान को 2 रन से हराया, लास्ट ओवर में आवेश खान ने किया कमाल
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को हराकर IPL 2025 में अपनी चौथी जीत हासिल की है और पाइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग लगाई। मुंबई की इस सीजन ये लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। इस सीजन मुंबई ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत और 4 में हार का सामना किया है। मुंबई इंडियंस अब अपने अगले मैच में 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। ये मुकाबला हैदराबाद के घर में खेला जाएगा।
सीएसके की गेंदबाजी फ्लॉप
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई की गेंदबाजी बहुत ही साधारण रही। सीएसके की ओर से रविंद्र जडेजा के अलावा और कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं रहे। इसके साथ ही इस मुकाबले में एमएस धोनी (MS DHoni) की कप्तानी का भी जादू नहीं चला। धोनी ने टीम के अपने सबसे अहम गेंदबाज माथिसा पाथिराना को 14वें ओवर में बॉलिंग के लिए बुलाया। इस वजह से भी सीएसके मैच में पिछड़ गई।
