IPL 2025

IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में LSG ने राजस्थान को 2 रन से हराया, लास्ट ओवर में आवेश खान ने किया कमाल

IPL 2025 Trending खेल दिल्ली
Spread the love

IPL 2025 का 36वां मुकाबला लखनऊ और राजस्थान के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया।

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला गया। लास्ट ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार जीत दर्ज की। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आईपीएल (IPL) के रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हरा दिया। वहीं आवेश खान ने अंतिम ओवर में 9 रन डिफेंड किए और लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत दिलाई। एडन मार्क्रम (Aidan Markram) और आयुष बडोनी दोनों ने फिफ्टी लगाई। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का बड़ा कारनामा किया। उन्होंने 20 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 34 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी की इस तूफानी पारी ने राजस्थान को शानदार स्टार्ट दिया, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के गेंदबाज प्रेशर में आ गए और पहले विकेट के लिए 9वें ओवर का इंतजार करना पड़ा। शानदार स्टार्ट मिलने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम आखिर में लड़खड़ा गई और लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ गेंदबाज आवेश खान ने लास्ट ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इस स्कोर की नींव एडन मार्क्रम (Aidan Markram) और आयुष बडोनी ने रखी, जबकि अंत में अब्दुल समद की तेज बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने काम किया। एडन मार्क्रम ने 45 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 66 रन की बेहतरीन पारी खेली और आयुष बडोनी ने 34 गेंदों पर 50 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। वहीं, अब्दुल समद ने लास्ट ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। समद ने लास्ट ओवर में संदीप शर्मा को 4 छक्के जड़े। इस तरह लखनऊ की टीम 180 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: वानखेडे में मुंबई का कमाल, हैदराबाद को 4 विकेट से हराया

Pic Social Media

यशस्वी ने जड़ा अर्धशतक

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के स्कोर के जवाब में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स की पारी का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। 9वें ओवर में वैभव एडन मार्क्रम का शिकार बने। इसके अगले ही ओवर में नितीश राणा सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने मोर्चा संभालते हुए टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: RCB को घर पर फिर मिली हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

Pic Social Media

लास्ट ओवर में आवेश खान ने किया कमाल

एक टाइम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की आसान जीत दिखाई दे रही थी लेकिन आवेश खान ने एक ओवर में यशस्वी जायसवाल (74) और रियान पराग (39) को आउट करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की मैच में वापसी करा दी। इसके बाद यह मैच रोमांचक हो गया। 19 ओवर तक राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर 172 रन बना लिए थे और लास्ट ओवर में जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी। आवेश खान ने लास्ट ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन दिए। इस तरह लखनऊ ने राजस्थान को उसी के घर में 2 रनों से हरा दिया।